Move to Jagran APP

मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं मिलने पर अनशन पर गए बंदी

जहानाबाद। मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं मिलने तथा बंदियों के साथ जेल प्रशासन द्वारा अमानवीय व्यवहार किए जाने से नाराज मंडल कारा के बंदी भूख हड़ताल पर चले गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 12:16 AM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 12:16 AM (IST)
मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं मिलने पर अनशन पर गए बंदी
मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं मिलने पर अनशन पर गए बंदी

जहानाबाद। मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं मिलने तथा बंदियों के साथ जेल प्रशासन द्वारा अमानवीय व्यवहार किए जाने से नाराज मंडल कारा के बंदी भूख हड़ताल पर चले गए हैं। हालांकि जेलर संजीव कुमार ने बंदियों के भूख हड़ताल पर जाने की पुष्टि नहीं की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैदियों ने जेलर को आवेदन देकर भूख हड़ताल पर जाने की जानकारी दी है। उनलोगों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा बंदियों को मेन्यू के अनुसार खाना नहीं दिया जा रहा है। जेल में बंदियों को लगभग आठ महीने से एक दिन भी ननभेज नहीं दिया गया है और नहीं दूध, दही तथा फल ही दिए गए हैं। उनलोगों का कहना है कि जब वे लोग इस संबंध में मांग करते हैं तो उनलोगों को मारपीट कर तंग तबाह किया जाता है। उनलोगों ने जेल प्रशासन पर कैदियों को दिए जाने वाले राशन में लूट खसोट किए जाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार तकरीबन 150 बंदियों ने सोमवार की सुबह तथा शाम का भोजन नहीं लिया। वे लोग डीएम, एसपी की आने की मांग कर रहे थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.