डीएम के जनता दरबार में 60 मामलों का निपटारा
जहानाबाद। समाहरणालय स्थित डीएम के कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में 60 मामले आए।
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Dec 2018 01:17 AM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2018 01:17 AM (IST)
जहानाबाद। समाहरणालय स्थित डीएम के कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में 60 मामले आए। हालांकि इसमें से अधिकांश मामलों को संबंधित अधिकारियों के पास भेजा गया। जनता दरबार में अधिकांश मामले सेविका के चयन को लेकर आए थे। 60 में से कम से कम 15-20 मामले इसी से जुड़े हुए थे। लोगों की शिकायत थी कि सेविका के चयन में अनियमितता बरती गई है। डीएम ने इन मामलों को आईसीडीएस को स्थानांतरित कर दिया। कम से कम एक दर्जन मामलों को अनुमंडल पदाधिकारी के पास भी भेजा गया। इस मौके पर भूमि सुधार उपसमाहर्ता अमिताभ कुमार सिन्हा के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें