आम हड़ताल के कारण प्रभावित हुआ 30 करोड़ का कारोबार
जहानाबाद। ट्रेड यूनियन संगठनों के आह्वान पर दो दिनों के आम हड़ताल के पहले दिन मंगलवार को जिले के विभिन्न बैंकों का 30 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।
जहानाबाद। ट्रेड यूनियन संगठनों के आह्वान पर दो दिनों के आम हड़ताल के पहले दिन मंगलवार को जिले के विभिन्न बैंकों का 30 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। इस दौरान बैंक कर्मियों ने एकजुटता दिखाई तथा दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक ¨पजोरा के समक्ष प्रदर्शन भी किया। एलडीएम आरएन शर्मा ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक नोआवां को छोड़कर सभी बैंक बंद रहे। केंद्रीय श्रमिक संघों के आह्वान पर प्रस्तावित आम हड़ताल के दौरान बिजली विभाग तथा दूरभाष केंद्र में कामकाज सामान्य दिनों की तरह हुआ। एलडीएम ने बताया कि पहले हमलोग भी हड़ताल पर गए थे तो दूसरे संगठन के लोगों ने समर्थन किया था और सभी बैंक बंद रहे थे। इस बार वे लोग हड़ताल पर गए हैं तो हमलोगों ने समर्थन किया है। इस मौके पर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक इंप्लाई ऑफ फेडरेशन के महासचिव मनोरंजन कुमार सुमन ने बताया कि ग्रामीण बैंकों के साथ भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है। दो दिवसीय आहूत हड़ताल में बैंक कर्मियों का पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि जहानाबाद तथा अरवल जिले के सभी 55 ग्रामीण बैंक बंद रहा। उन्होंने बताया कि छह सूत्री मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है।