प्रशिक्षित की गई 25 आंगनबाड़ी सहायिका
जहानाबाद। अभियान एवं इंडिया लिट्रेशी प्रोजेक्ट द्वारा संचालित शिक्षा संदेश परियोजना के तहत स्थानीय आ
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jun 2018 05:39 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jun 2018 05:39 PM (IST)
जहानाबाद। अभियान एवं इंडिया लिट्रेशी प्रोजेक्ट द्वारा संचालित शिक्षा संदेश परियोजना के तहत स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र में 25 सहायिका को प्रशिक्षित किया गया। उनलोगों को खाद्य सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षक अजय कुमार मिश्रा ने पोषाहार संबंधी जानकारी दी। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र से मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दी। कुपोषित बच्चों के पुनर्वास स्थल की जानकारी दिए जाने के साथ ही उन्हें मां के दूध के महत्व के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर मीना कुमारी, ¨रकू, अजय तथा अशोक आदि लोग भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें