Move to Jagran APP

जहानाबाद के 17 हजार किसानों ने धान बेचने के लिए कराया पंजीकरण

जहानाबाद। सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदने को लेकर जहानाबाद में एक लाख तथा अरवल जिले में 90 हजार टन का लक्ष्य रखा गया है। दोनों जिले में 15 नवंबर से ही खरीदारी प्रारंभ कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 11:05 PM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 11:05 PM (IST)
जहानाबाद के 17 हजार किसानों ने धान बेचने के लिए कराया पंजीकरण
जहानाबाद के 17 हजार किसानों ने धान बेचने के लिए कराया पंजीकरण

जहानाबाद। सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदने को लेकर जहानाबाद में एक लाख तथा अरवल जिले में 90 हजार टन का लक्ष्य रखा गया है। दोनों जिले में 15 नवंबर से ही खरीदारी प्रारंभ कर दिया गया है। जहानाबाद में 15 किसानों से 92.40 टन धान की खरीदारी हो चुकी है। चार किसान का पैसा उनके खाते में भेज दिया गया है। शेष किसानों की प्रक्रियाधीन है। 87 पैक्स एवं चार व्यापार मंडल को धान खरीदारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 16924 किसानों ने धान बेचने के लिए अपना निबंधन कराए हैं। 5504 रैयत एवं 11420 गैर रैयत किसान निबंधन कराए हैं। 1940 साधारण एवं 1960 रुपये प्रति क्विटल ए ग्रेड धान की खरीदारी की जा रही है। धान में नमी कम करने के लिए सरकार द्वारा सभी केंद्रों पर ड्रायर की व्यवस्था करने के लिए आदेश दिया गया था। जिले में मात्र छह पैक्स केंद्र पर ही ड्रायर मशीन की व्यवस्था है। जिन पैक्सों को डिफाल्टर घोषित किया गया है। वैसे किसान अपने समीप के पैक्स या व्यापार मंडल में धान बेच सकते हैं। बंधुगंज,सईस्ताबाद,किनारी,बढ़ौना, केउर तथा पंडौल पैक्स केंद्र पर ड्रायर मशीन की व्यवस्था है। शेष पैक्स या व्यापार मंडल में मशीन अभी उपलब्ध नहीं हो सका है। वहीं अरवल जिले में 20 किसानों से 155.40 टन धान की खरीदारी की जा चुकी है। सात किसानों का पैसा उनके खाते में भेज दिया गया है। 67 पैक्स एवं व्यापार मंडल को धान खरीदने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 13972 किसान धान बेचने के लिए निबंधन करा चुके हैं। -

loksabha election banner

धान खरीदारी शुरू है। अधिकांश किसान के फसल अभी खेत में ही है। जिन किसानों द्वारा धान की कटनी कर ली गई है उन्हें बेचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। किसान समय से धान पैक्स या व्यापार मंडल में दे दें। अधिकारी किसानों के खेतों तक संपर्क करने लिए पहुंच रहे हैं।

-बाबू राजा, जिला सहकारिता पदाधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.