Move to Jagran APP

15 छठ घाटों पर किए जाएंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जहानाबाद। छठ घाटों पर सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता तैयारी कर रखा है। 11 तथा 12 अप्रैल को जिले के चयनित 15 छठ घाटों पर दंडाधिकारियों के नेतृत्व में सशस्त्र बलों की तैनाती की जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 12:27 AM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 07:54 AM (IST)
15 छठ घाटों पर किए जाएंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
15 छठ घाटों पर किए जाएंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जहानाबाद। छठ घाटों पर सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता तैयारी कर रखा है। 11 तथा 12 अप्रैल को जिले के चयनित 15 छठ घाटों पर दंडाधिकारियों के नेतृत्व में सशस्त्र बलों की तैनाती की जा रही है। कुछ घाट पर महिला पुलिस पदाधिकारियों के साथ ही महिला कर्मियों को भी तैनात किया गया है। इस बाबत जिलाधिकारी नवीन कुमार तथा एसपी मनीष ने संयुक्त आदेश जारी किया है। जारी आदेश में यह उल्लेख किया गया है कि जिला मुख्यालय के ठाकुरबाड़ी गौरक्षणी तथा ठाकुरबाड़ी पश्चिमी भाग के अलावा सोईया घाट पर महिला पुलिस कर्मी भी तैनात रहेंगी। इसके अलावा निजामुद्दीनपुर, कड़ौना, काको, दक्षिणी, घोसी, बंधुगंज, मखदुमपुर, टेहटा, उचिटा के अलावा सुकियावां पुल के पश्चिमी एवं पूर्वी भाग पर भी दंडाधिकारियों के साथ सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। निर्देश के मुताबिक मखदुमपुर जमुना घाट पर महिला पुलिस की तैनाती की जाएगी। विधि व्यवस्था का संपूर्ण प्रभार एसडीओ निवेदिता कुमारी तथा एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव के पास होगा। वरीय प्रभार उपविकास आयुक्त मनेश कुमार मीणा तथा एडीएम अरबिद मंडल को दिया गया है। सभी घाटों पर दो दो गोताखोर भी मौजूद रहेंगे। निर्देश के मुताबिक छठ घाटों पर पटाखों छोड़ने तथा उसकी बिक्री पर रोक लगा दिया गया है। सभी घाटों पर चिकित्सा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। निर्देश में यह उल्लेख किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को पहले ही छठ घाटों का बैरिकेटिग कराए जाने का निर्देश दिया गया है। निश्चित रुप से समय सीमा के भीतर बैरिकेटिग का कार्य पूरा करा लिया जाएगा। इसके लिए अनुमंडल कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। दूरभाष संख्या 223013 पर किसी भी प्रकार की जानकारी दी जा सकती है। अनुमंडल पदाधिकारी को इस नियंत्रण कक्ष का वरीय प्रभार दिया गया है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.