Move to Jagran APP

नप कर्मियों की हड़ताल खत्म, दस दिन बाद हटा कचरा

गोपालगंज। नगर परिषद के कर्मियों का दस दिनों से चली आ रही हड़ताल मंगलवार को टूट गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 06:30 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 06:30 PM (IST)
नप कर्मियों की हड़ताल खत्म, दस दिन बाद हटा कचरा
नप कर्मियों की हड़ताल खत्म, दस दिन बाद हटा कचरा

गोपालगंज। नगर परिषद के कर्मियों का दस दिनों से चली आ रही हड़ताल मंगलवार को टूट गया। एसडीओ शैलेंद्र कुमार दास के आश्वासन पर नगर परिषद कर्मियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। नप कर्मियों की हड़ताल समाप्त होने के साथ ही शहर की साफ सफाई का काम शुरू हो गया। हड़ताल के कारण शहर की सड़कों पर लगे कूड़े कचरे के ढेर को दिन दिन बाद उठाया गया। जिससे गंदगी से परेशान शहर वासियों को राहत मिली।

loksabha election banner

बीते 14 सितंबर को अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर परिषद कर्मी व दुकानदारों के बीच हुए विवाद के बाद नगर परिषद के सभी कर्मी हड़ताल पर चले गए थे। कर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई थी। हड़ताल पर गए कर्मियों की मांग थी कि नगर परिषद के कर्मियों पर हमला करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। इस मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद मंगलवार को सदर एसडीओ शैलेंद्र कुमार दास ने आश्वासन दिया कि नगर परिषद के कर्मियों पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू हो गई है। अन्य आरोपितों को भी पुलिस शीघ्र गिरफ्तार कर लेगी। इस आश्वासन के बाद कर्मियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दिया। हड़ताल समाप्त होने के साथ ही शहर की साफ सफाई का काम शुरू कर दिया गया। दस दिनों तक चले हड़ताल के कारण शहर में लगे कूड़ा कचरे के ढेर को उठाया गया। शहर की साफ सफाई का काम शुरू हो जाने से गंदगी से परेशान शहरवासियों को राहत मिली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.