Move to Jagran APP

मनियारा में दहेज के लिए महिला की गला दबाकर हत्या

गोपालगंज। कुचायकोट थाना क्षेत्र के मनियारा गांव में दहेज के लिए एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके के लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 05:27 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 05:27 PM (IST)
मनियारा में दहेज के लिए महिला की गला दबाकर हत्या
मनियारा में दहेज के लिए महिला की गला दबाकर हत्या

गोपालगंज। कुचायकोट थाना क्षेत्र के मनियारा गांव में दहेज के लिए एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके के लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

loksabha election banner

बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के करारिया गांव निवासी नथुनी यादव की पुत्री सिद्धि कुमारी की शादी फरवरी 2019 में कुचायकोट थाना क्षेत्र के मनीयारा गांव निवासी राणा यादव के साथ हुई थी। राणा यादव विदेश में रहकर नौकरी करते हैं। शादी होने के चार महीने बाद ये फिर विदेश चले गए। पति के विदेश जाने के बाद ससुराल वाले सिद्धि कुमारी को दिहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद भी दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो सोमवार की सुबह सिद्धि कुमारी की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को पंखे से लटका दिया गया। इस वारदात के बाद ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। बताया जाता है कि इस वारदात की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने फोन कर इसकी सूचना मायके के लोगों को दिया। जानकरारी मिलने पर मनियारा गांव पहुंचे मायके के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार तिवारी के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी मृतका के परिवार के लोगों ने थाना में आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.