जयंती पर याद किए गए वीर कुंवर सिंह
गोपालगंज : मंगलवार को जिले के कई विद्यालयों में वीर कुंवर सिंह की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस दौ
गोपालगंज : मंगलवार को जिले के कई विद्यालयों में वीर कुंवर सिंह की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस दौरान वीर कुंवर सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मंगलवार को मांझा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मांझा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरानी बाजार, लंगटूहाता, कोइनी, प्रतापपुर, धर्मपरसा, पिपरा, फुलवरिया सहित सभी विद्यालयों में वीर कुंवर सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इन विद्यालयों में जयंती समारोह की शुरुआत वीर कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। समारोह में वक्ताओं ने वीर कुंवर सिंह के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें देश का सच्चा सपूत बताया। इस मौके पर वीर कुंवर सिंह के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया गया। दूसरी तरफ सिधवलिया प्रखंड के प्रारंभिक विद्यालयों में वीर कुंवर सिंह की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। जयंती समारोह की शुरुआत वीर कुंवर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस मौके पर वीर कुंवर सिंह के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बच्चों को वीर कुंवर सिंह के अदम्य साहस के बारे में बताया गया।