Move to Jagran APP

गोपालगंज के महममदपुर-छपरा पथ पर पेड़ से टकराई अनियंत्रित बस, 15 यात्री घायल Gopalganj News

गोपालगंज के महममदपुर-छपरा पथ पर शुक्रवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 12:47 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 12:47 PM (IST)
गोपालगंज के महममदपुर-छपरा पथ पर पेड़ से टकराई अनियंत्रित बस, 15 यात्री घायल Gopalganj News
गोपालगंज के महममदपुर-छपरा पथ पर पेड़ से टकराई अनियंत्रित बस, 15 यात्री घायल Gopalganj News

गोपालगंज, जेएनएन। जिले में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यात्रियों को लेकर छपरा आ रही बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा महममदपुर-छपरा पथ पर महममदपुर थाना क्षेत्र के बाला हाता गांव के समीप हुआ। हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। चीफ-पुकार सुनकर गांव के लोग घायलों को बचाने के लिए दौड़े। दुर्घटना में 15 लोग घायल हो गए हैं।

loksabha election banner

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि बस चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

तेज गति के कारण अनियंत्रित हुई बस

बताया जाता है कि महममदपुर से एक यात्री बस सवारी लेकर छपरा की ओर आ रही थी। बस अभी बाला हाता गांव के समीप ही पहुंची थी कि तेज गति के कारण अनियंत्रित हो गई। नियंत्रण खोने के कारण गाड़ी सीधे जाकर एक पेड़ से टकरा गई। पेड़ से बस के लड़ने के कारण तेज आवाज हुई तो काफी देर तक लोग समझ ही नहीं पाए कि हुअा क्या है।

चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार

दुर्घटना में 15 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर महममदपुर थाना क्षेत्र की पुलिस पहुंची। जिसके बाद घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.