Move to Jagran APP

गोपालगंज में मिले तीन कोरोना पॉजिटिव, कर्नाटक, आंध्र और हरियाणा से लौटे प्रवासी निकले संक्रमित

कर्नाटक आंध्रप्रदेश व हरियाणा से लौटे तीन प्रवासी की रविवार को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना के कुल मामले 92 हो गए हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 08:36 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 08:36 PM (IST)
गोपालगंज में मिले तीन कोरोना पॉजिटिव, कर्नाटक, आंध्र और हरियाणा से लौटे प्रवासी निकले संक्रमित
गोपालगंज में मिले तीन कोरोना पॉजिटिव, कर्नाटक, आंध्र और हरियाणा से लौटे प्रवासी निकले संक्रमित

गोपलगंज, जेएनएन। प्रवासियों के लौटने के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कर्नाटक, आंध्रप्रदेश व हरियाणा से लौटे तीन प्रवासी की रविवार को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन लोगों का सैंपल शुक्रवार को प्राप्त किया गया था। पॉजिटिव मिले तीनों प्रवासियों के जिले में पहुंचने के बाद उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। सैंपल जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी लोगों को क्वारंटाइन सेंटर से आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया। जिले में रविवार को तीइन नए मामलों के सामने आने के बाद यहां एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 74 गई है। जबकि जिले में कोरोना से अबतक संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा बढ़कर 92 हो गया है।

loksabha election banner

जांच के लिए भेजा गया था सैंपल

जानकारी के अनुसार लॉकडाउन में लौट रहे प्रवासियों के साथ उचकागांव प्रखंड के कई लोग कर्नाटक, आंध्रप्रदेश व हरियाणा से अपने गृह जिले में लौटे थे। जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद सभी लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया। उचकागांव प्रखंड मुख्यालय में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे तीन लोगों में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण का लक्षण उभरकर सामने आने के बाद उसी दिन उनका सैंपल प्राप्त कर जांच के लिए भेजा गया। रविवार को को पहुंची सैंपल रिपोर्ट में तीन प्रवासी पॉजिटिव मिले। इनकी रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सकों की टीम क्वारंटाइन सेंटर पहुंची तथा सभी लोगों को एंबुलेंस से आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया।

जिलाधिकारी अरशद अजीज ने बताया कि रविवार को जिन लोगों को रिपोर्ट पॉजिटिव आया है वे सभी लोग दूसरे प्रांत से अलग-अलग तिथि को जिले में लौटे थे। जिसके बाद उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि रविवार को पॉजिटिव मिले सभी तीन लोग पुरुष हैं। संक्रमित मिले लोगों में में एक युवक 30 वर्ष का है। जबकि अन्य लोग 17 व 32 वर्ष के हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.