Move to Jagran APP

पिपराही में भूमि विवाद को लेकर मारपीट, दस लोग घायल

गोपालगंज। उचकागांव थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान लाठी-डंडा व फरसा का जमकर प्रयोग हुआ। इस बीच दोनों पक्ष के दस लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 05:32 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 05:32 PM (IST)
पिपराही में भूमि विवाद को लेकर मारपीट, दस लोग घायल
पिपराही में भूमि विवाद को लेकर मारपीट, दस लोग घायल

गोपालगंज। उचकागांव थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान लाठी-डंडा व फरसा का जमकर प्रयोग हुआ। इस बीच दोनों पक्ष के दस लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

loksabha election banner

बताया जाता है कि पिपराही गांव निवासी अरमान अली व उनके पड़ोसी दुखहरण साई के बीच भूमि विवाद को लेकर रविवार को जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान फरसा व लाठी-डंडे से हमला कर एक पक्ष के अरमान अली, आरिफ हुसैन, आसिफ रजा व मुन्नी खातुन सहित पांच लोगों को जख्मी कर दिया। इस घटना में दूसरे पक्ष की असगरी खातुन, दुखहरण साई, रूकसाना खातुन, मुमताज अली व नुरून मियां भी घायल हो गए। इस घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस दोनों पक्ष के घायल लोगों का बयान दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.