पोखरा में नहाने के दौरान डूबने से किशोर की मौत
कटेया गोपालगंज। कटेया थाना क्षेत्र के करमैनी गांव के एक किशोर की रविवार की सुबह पोखरा में नहाने के दौरान डूब जाने से मौत हो गई। मृत किशोर अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। किशोर की मौत की खबर आने के बाद घर में घंटों चीख पुकार मची रही।
कटेया, गोपालगंज। कटेया थाना क्षेत्र के करमैनी गांव के एक किशोर की रविवार की सुबह पोखरा में नहाने के दौरान डूब जाने से मौत हो गई। मृत किशोर अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। किशोर की मौत की खबर आने के बाद घर में घंटों चीख पुकार मची रही।
बताया जाता है की थाना क्षेत्र के करमैनी गांव के उपेंद्र प्रजापति का पुत्र विकास प्रजापति रविवार की सुबह घर से अपने चार दोस्तों के साथ घास काटने के लिए गांव के बगल के चंवर में गया था। घास काटने के बाद लौटने के क्रम में विकास प्रजापति अपने अन्य दोस्तों के साथ पोखरा में नहाने लगा। नहाने के दौरान पोखरा में अत्यधिक पानी होने के कारण वह डूबने लगा। साथ में नहा रहे उसके दोस्तों ने उसे काफी मशक्कत के बाद पोखरा से बाहर निकाला तथा घर के लोगों को इस बात की सूचना दी। परिवार के सदस्य किशोर को इलाज के लिए कटेया स्थित रेफरल अस्पताल में लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि विकास प्रजापति अपने माता पिता का एकलौता पुत्र था। घटना के बाद परिवार के लेागों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत किशोर के शव केा अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।