महैचा पंचायत में ग्राम विकास समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान
उचकागांव प्रखंड के महैचा पंचायत में ग्राम विकास समिति की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान समिति के सदस्यों ने पंचायत के लोगों को अपने आसपास के इलाके को स्वच्छ रखने तथा इससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। समिति के अध्यक्ष ईशा मोहम्मद गदी ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का छठ पर्व प्रदेश का सबसे बडा महापर्व है।
गोपालगंज। उचकागांव प्रखंड के महैचा पंचायत में ग्राम विकास समिति की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान समिति के सदस्यों ने पंचायत के लोगों को अपने आसपास के इलाके को स्वच्छ रखने तथा इससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। समिति के अध्यक्ष ईशा मोहम्मद गदी ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का छठ पर्व प्रदेश का सबसे बडा महापर्व है। जिसमें छठ व्रतियों द्वारा स्वच्छता के साथ साथ शुद्धता को विशेष महत्व दिया जाता है। परंतु गंदे पथ और घाट से होकर गुजरने के कारण जहां एक तरफ छठ व्रतियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ।वहीं दूसरी ओर पर्व की शुद्धता पर भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए महैचा ग्राम विकास समिति द्वारा महैचा पंचायत के विभिन्न घाटों के साथ साथ घाटों पर जाने वाले पथों के साफ-सफाई की जिम्मेदारी ली गई है। इस दौरान विकास समिति के सदस्यों द्वारा पंचायत के अंबिका क्षेत्र महैचा के अंतर्गत आने वाले बदरजिमी, नवीगंज, जकारिहाता, राजघाट, तकलपुर, इटवा, महैचा, नारायणपुर आदि घाटों पर झाड़ू के साथ निकले विकास समिति के सदस्यों द्वारा रैली निकालकर सड़कों एवं छठ घाट की साफ सफाई की। इस मौके पर महात्मा गांधी की झांकी निकालकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। मौके पर प्रदेश मुखिया संघ के महासचिव धर्मेंद्र क्रांतिकारी, जिला पार्षद जीवधन मांझी, सरपंच रूपेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष विश्वरंजन ¨सह, आनंद ¨सह, समिति के उपाध्यक्ष राज नारायण ¨सह, महासचिव कैलाश ¨सह, विवेक कुमार पटेल, रघुनाथ प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना पाल, डॉक्टर ए के शर्मा तथा अनवर मियां सहित काफी संख्या में ग्राम विकास समिति के सदस्य मौजूद थे।