Move to Jagran APP

प्रदर्शन के बाद छात्र संगठन ने पुतला फूंका

गोपालगंज। जन अधिकार छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जयप्रकाश विश्वविद्यालय पर परीक्षा फल जारी करने में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कमला राय कॉलेज गेट पर प्रदर्शन करने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के पदाधिकारियों का पुतला दहन किया। इस मौके पर छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 06:58 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:17 AM (IST)
प्रदर्शन के बाद छात्र संगठन ने पुतला फूंका
प्रदर्शन के बाद छात्र संगठन ने पुतला फूंका

गोपालगंज। जन अधिकार छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जयप्रकाश विश्वविद्यालय पर परीक्षा फल जारी करने में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कमला राय कॉलेज गेट पर प्रदर्शन करने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के पदाधिकारियों का पुतला दहन किया। इस मौके पर छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

प्रदर्शन के बाद छात्रों को संबोधित करते हुए जन अधिकार छात्र परिषद के अध्यक्ष अनीश कुमार ने आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा के बाद कॉपियों के मूल्यांकन के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय पर लगातार परीक्षा परिणाम देने में मनमानी करने तथा दो-चार अंक से छात्र-छात्राओं को असफल या प्रोमोटेड करने का आरोप लगाया। उन्होंने परीक्षा विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग छात्रों को एक कार्य के लिए कई बार दौड़ाया जाता है। जिसके कारण छात्र-छात्राओं का शोषण हो रहा है। उन्होंने कम अंक से फेल या प्रोमोटेड किए गए छात्र-छात्राओं को ग्रेस अंक देकर पास कराने की मांग की। इस मौके पर जावेद अली, रितिक रौशन यादव, उपेंद्र यादव, सुनील सिंह, शाहिल हिदुस्तानी, लखन साह, प्रतीक कुमार, फिरोज अली, दीपक कुमार, अफजल अली, आदित्य कुमार तथा आदिल हुसैन सहित कई छात्र नेता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.