विद्यालय परिभ्रमण को छात्र-छात्राओं का दल कुशीनगर रवाना
गोपालगंज। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेबवा की छात्र-छात्राएं रविवार की सुबह मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत परिभ्रमण के लिए कुशीनगर के लिए रवाना हुए। कुशीनगर जाने के बाद छात्र-छात्राओं का दल वहां के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त करेगा। गांव से बाहर परिभ्रमण के लिए निकलने को लेकर छात्र-छात्राओं में बेहद उत्साह देखा गया।
गोपालगंज। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेबवा की छात्र-छात्राएं रविवार की सुबह मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत परिभ्रमण के लिए कुशीनगर के लिए रवाना हुए। कुशीनगर जाने के बाद छात्र-छात्राओं का दल वहां के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त करेगा। गांव से बाहर परिभ्रमण के लिए निकलने को लेकर छात्र-छात्राओं में बेहद उत्साह देखा गया। विशेष तौर पर वैसी छात्राएं जो पहली बार घर से बाहर भ्रमण के लिए निकल रही थी, वे कुशीनगर जाने को उत्सुक दिखीं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवध किशोर राय ने बताया कि विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं के परिभ्रमण हेतु विद्यालय शिक्षा समिति को राशि उपलब्ध कराई गई थी। विभाग के निर्देश के आलोक में बच्चों को कुशीनगर के दर्शनीय स्थल के भ्रमण के लिए ले जाया जा रहा है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं के भोजन और नाश्ते की भी व्यवस्था विद्यालय शिक्षा समिति द्वारा की गई है। भ्रमण के दौरान बच्चों के साथ विद्यालय के शिक्षक कृष्ण कुमार कुशवाहा, गीता कुमारी, अंजली कुमारी आदि भी साथ रहे।