रुद्र महायज्ञ को निकाली गई कलश यात्रा
?????? ??????? ?? ????? ????? ???? ??? ????????? ??? ????? ????? ??? ????? ??????? ?? ???? ??? ?????? ?????? ??? ??? ?????? ???? ?? ????? ??? ????? ?? ??? ????? ?? ???? ???? ????? ?? ????? ???? ??? ?? ?????? ?????? ???? ????? ?? ?????? ?? ????? ??? ????? ?? ?? ????? ????
गोपालगंज : प्रखंड क्षेत्र के बेइली दसौधी गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर में रुद्र महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा जिधर से गुजरी उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भगवन शिव के जयकारे गूंजते रहे। भगवान के जयकारे से माहौल में भक्ति का रस घुलता रहा।
बेइली दसौधी गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर में रुद्र महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों में मंगलवार को उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही ग्रामीण महायज्ञ को लेकर निकालने वाली कलश यात्रा में शामिल होने के लिए मंदिर परिसर पहुंचने लगे। दिन के दस बजे गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा लोहाटी, टेर, बनकटिया, छितौना होते हुए श्रीपुर झरही नदी के तट पर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। यहां से कलश यात्रा वापस मंदिर परिसर पहुंची। जहां जलाभिषेक के साथ रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। आायोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि तीन मई तक चलने वाले महायज्ञ के दौरान मानस मर्मज्ञ वीरेंद्र तिवारी व मानस कोकिला प्रियंका द्विवेदी का प्रवचन होगा। मथुरा वृंदावन के कलाकारों रात्रि में रामलीला का मंचन करेंगे। कलश यात्रा में अशोक मिश्रा, अजय मिश्रा, कमलेश मिश्रा, रामनिवास मिश्रा, विवेकानंद मिश्रा, चंदा मिश्रा, पिटू तिवारी सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे।