पर्यवेक्षक ने मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का लिया जायजा
भोरे विधानसभा क्षेत्र के कटेया प्रखंड में आधा दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक ने निरीक्षण का वहां उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित प्रधानाध्यापकों को कई निर्देश दिया। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे ने बताया कि भोरे विधानसभा क्षेत्र के चुनाव पर्यवेक्षक अतनु चटर्जी ने प्रखंड के पट्टी पचमवा प्राथमिक विद्यालय कटेया राज उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुहौना मध्य विद्यालय रुद्रपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय भागीपट्टी मध्य विद्यालय गौरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रसिद्धनाथ मध्य विद्यालय धरहरा मेला पर बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया।
कटेया(गोपालगंज) : भोरे विधानसभा क्षेत्र के कटेया प्रखंड में आधा दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक ने निरीक्षण का वहां उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित प्रधानाध्यापकों को कई निर्देश दिया। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे ने बताया कि भोरे विधानसभा क्षेत्र के चुनाव पर्यवेक्षक अतनु चटर्जी ने प्रखंड के पट्टी पचमवा, प्राथमिक विद्यालय कटेया राज, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुहौना, मध्य विद्यालय रुद्रपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भागीपट्टी, मध्य विद्यालय गौरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रसिद्धनाथ, मध्य विद्यालय धरहरा मेला पर बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र पर साफ सफाई, शौचालय, पेयजल, बिजली, रैम्प सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं का जायजा देते हुए संबंधित प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रखंड के रुद्रपुर स्थित मतदान केंद्र के कई मतदाताओं को अपने हाथ से मतदाता पर्ची का वितरण किया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों पर सीसी कैमरा या वीडियोग्राफर की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।