Move to Jagran APP

पति-पत्नी की सरकार में अनेक बार हुए सामूहिक नरसंहार : नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पति-पत्नी के 15 वर्ष के शासनकाल में शाम होते ही घरों से बाहर निकलने की लोगों की हिम्मत नहीं होती थी। अनेक बार सामूहिक नरसंहार हुए। हमलोगों ने अपने शासनकाल में कानून का राज स्थापित किया। वर्ष 2018 के भारत सरकार के आंकड़े के अनुसार पहले जहां कानून- व्यवस्था के मामले में बिहार निचले पायदान पर था। वहीं अब पूरे देश में 23 वें स्थान पर आ गया है। बिहार का विकास दर भी पूरे देश में सबसे अधिक 12.7 प्रतिशत प्रतिवर्ष हो गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 10:09 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:14 AM (IST)
पति-पत्नी की सरकार में अनेक बार हुए सामूहिक नरसंहार : नीतीश कुमार
पति-पत्नी की सरकार में अनेक बार हुए सामूहिक नरसंहार : नीतीश कुमार

भोरे(गोपालगंज) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पति-पत्नी के 15 वर्ष के शासनकाल में शाम होते ही घरों से बाहर निकलने की लोगों की हिम्मत नहीं होती थी। अनेक बार सामूहिक नरसंहार हुए। हमलोगों ने अपने शासनकाल में कानून का राज स्थापित किया। वर्ष 2018 के भारत सरकार के आंकड़े के अनुसार पहले जहां कानून- व्यवस्था के मामले में बिहार निचले पायदान पर था। वहीं अब पूरे देश में 23 वें स्थान पर आ गया है। बिहार का विकास दर भी पूरे देश में सबसे अधिक 12.7 प्रतिशत प्रतिवर्ष हो गई। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी स्मारक उच्च विद्यालय, भोरे के खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा तथा अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पति-पत्नी के शासनकाल में महिलाओं को कोई इज्जत नहीं मिलती थी। हमने पंचायतों और नगर निकायों में उनके लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की। पहले महादलितों के बच्चे बड़ी संख्या में स्कूल नहीं जा पाते थे। आज आउट ऑफ स्कूल बच्चों की संख्या आधा प्रतिशत रह गई है। आज लड़के और लड़कियों की संख्या विद्यालयों में करीब-करीब बराबर हो गई है। अस्पतालों में भी काफी सुधार हुआ है। पहले मात्र 39 लोग सरकारी अस्पतालों में प्रतिमाह इलाज कराने जाते थे। आज औसतन दस हजार लोग एक माह में इलाज कराने जाते हैं। हर जिले में इंजीनियरिग, पॉलीटेक्निक, महिला आइटीआइ तथा एएनएम संस्थान खोले जा रहे हैं। उच्च शिक्षा के लिए गरीब लोगों के बच्चों को चार लाख रुपए तक का क्रेडिट कार्ड दिया जा रहा है। बच्चों को कुशल बनाने के लिए आज कुशल युवा कार्यक्रम के तहत संवाद कौशल, व्यवहार कौशल कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पहले पुलिस बल में महिलाओं की नियुक्ति नहीं होती थी। आज महिलाएं पुलिस में काम कर रही हैं। बिजली के मामले में भी काफी सुधार हुआ है। पहले जहां 700 मेगावाट बिजली की खपत होती थी। वहीं आज 6000 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है। हर घर नल का जल दो माह में पूरा हो जाएगा। घर-घर शौचालय का काम पूरा कर लिया गया है। पक्की गली नली योजना का निर्माण चल रहा है। उन्होंने महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग दस लाख नौकरी देने का दावा कर रहे हैं। लेकिन, यह नहीं बता रहे हैं कि इसके लिए आखिर पैसा कहां से आएगा। जिसके लिए जेल गए उसी पैसे को निकालकर नौकरी देंगे क्या। उन्होंने कहा कि मौका मिला तो हर गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट, हर शहर और गांव की साफ-सफाई ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे, हर खेत को सिचाई के लिए पानी पहुंचाएंगे। सभा को भवन निर्माण मंत्री अशोक कुमार चौधरी ने भी संबोधित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.