बहुसंख्यक समाज पर अत्याचार करने में नीतीश ने मुगल शासकों को पीछे छोड़ा: विधायक
गोपालगंज। शहर के अंबेडकर चौक के समीप सोमवार को भाजपा ने धरना देकर नीतीश सरकार पर हमला बोला।
गोपालगंज। शहर के अंबेडकर चौक के समीप सोमवार को भाजपा ने धरना देकर नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। बैकुठंपुर विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बहुसंख्यक समाज के ऊपर अत्याचार करने के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुगल शासकों को भी पीछे छोड़ दिया है। झूठे मुकदमें में फंसाकर सरकार लोगों की पिटाई करा रही है। पूजा समिति के लोगों को थाना में पीटकर पूजा पाठ तथा धर्म कर्म छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है। भाजपा ने आज लड़ाई शुरू कर दी है। वह इस मामले में सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। सिविल कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी जाएगी। सदर विधायक सुबाष ¨सह ने कहा कि गोपालगंज, अरना बाजार, श्यामपुर बाजार, जलालपुर बाजार, रामपुर सहित अन्य जगहों पर जो घटनाएं हुई है, वह विशेष लोगों के साजिश का नतीजा है। जिसमें जिला प्रशासन की अहम भूमिका है। प्रत्येक वर्ष मूर्ति विसर्जन बड़े ही धूमधाम से किया जाता है। लेकिन इस वर्ष प्रशासन की भूमिका व तैयारी नाकाफी रही। भाजपा नेताओं व हिन्दू संगठनों के सदस्यों को बड़े पैमाने पर फंसाया जा रहा है। थाने में लोगों को पकड़ कर पीटा जा रहा है। रात को पुलिस लोगों के घर जाकर उनके परिजनों को धमका रही है। यदि लोगों की गिरफ्तारी बंद नही हुई तो यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगा। पूर्व मंत्री रामप्रवेश राय ने कहा कि लालू यादव के चलते अब बिहार में कानून का राज नहीं रह गया। प्रशासन स्वयं गुडंई कर रहा है और करवा रहा है। भाजपा आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। धरना के बाद जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को बीस सूत्री मांग पत्र भी सौंपा गया। धरना देने वालों में विनोद ¨सह, मारकण्डेय राय, रवि प्रकाश मणी त्रिपाठी, संदीप गिरी, उमेश प्रधान, दिनेश ¨सह, चन्द्रमोहन पाण्डेय, उपेंद्र साह, दीपक कुमार दीपू, राजेश सहनी, सुदामा मांझी, नीरज देवा, लखन तिवारी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।