महिलाओं को भा रही नग वाली ज्वेलरी
गोपालगंज। खुशियों के पर्व ईद को लेकर बाजार में खरीदारी जोरशोर से चल रही है।
गोपालगंज। खुशियों के पर्व ईद को लेकर बाजार में खरीदारी जोरशोर से चल रही है। शहर के मेन रोड, पुरानी चौक, स्टेट बैंक चौक, बड़ी बाजार रोड, सिनेमा रोड तथा घोष मोड़ जैसे बाजारों में खरीदारी के लिए इफ्तार के बाद महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। इस साल ईद के मौके पर नग वाली ज्वैलरी लड़कियां काफी पसंद कर रही हैं। कई रंगों में मिल रहे इय¨रग के आने से ड्रेस से मैच कर रही खरीद रही हैं। इसकी कीमत 300 से 550 रुपये तक है। दुकानदारों ने बताया कि इस साल ईद पर चांद इय¨रग की काफी डिमांड है। जिसे मुंबई से मंगाया गया है। इसके अलावा स्पाइरल जैसी डिजाइन और तांबा रंग वाले मेटल ज्वैलरी सेट की इस ईद पर मांग अधिक है। हैदराबाद के ये खास सेट ईद की खरीदारी में महिलाओं की पहली पसंद है। इस सेट की कीमत भी 500 से 700 रुपये के आसपास है। अलावा इसके बाजार में नये डिजाइन के कपड़े भी उपलब्ध हैं। जिनकी मांग इस साल अधिक है।
इनसेट
मेंहदी मिक्स डिजाइन की भी डिमांड
गोपालगंज : सजने-संवरने की बात हो तो मेहंदी का जिक्र आना लाजिमी है। इस ईद पर बाजार में मारवाड़ी और अरेबिक दोनों की मिक्स डिजाइन फैशन में है। शहर में स्थित कई स्थानों पर मेहंदी लगवाने के लिए सेंटर उपलब्ध हैं। यहां एक हाथ में दोनों तरफ मेहंदी लगाने की कीमत 250 रुपये तक है। जबकि सामान्य दिनों में यह दो सौ रुपये में उपलब्ध था। अलावा इसके पार्लर में भी ईद को लेकर बु¨कग की जा रही है। महिलाएं पार्लर में ईद के पूर्व ही पहुंचकर अपनी बु¨कग करा रही हैं।
इनसेट
बाजार में उपलब्ध है चूड़ियों की डिजाइन
गोपालगंज : ईद को लेकर बाजार में मेटल पर राजस्थानी डिजाइन की जयपुर की रंग बिरंगी पत्थर की चूड़ियां, राजकोट के सफेद मोती व डायमंड वाली चूड़ी तथा मल्टी स्टोन जड़े कड़ों की खास तौर पर मांग है। शहर के कई दुकानों में राजकोट व जयपुर की चूड़ियां व कड़े उपलब्ध हैं।
इनसेट
सेवई व टोपी की भी खरीदारी प्रारंभ
गोपालगंज : अब ईद में काफी कम समय होने के कारण सेवई व टोपी की भी खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाओं से लेकर परिवार के पुरुष सदस्य तक कपड़ों की दुकानों में सामान खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं।