बाजार में चहल पहल बढ़ी, दुकानों पर लगी भीड़
सिधवलिया,गोपालगंज। सिधवलिया प्रखंड के विभिन्न कस्बों में धनतेरस को लेकर शुक्रवार को लोगों
By Edited By: Published: Sat, 29 Oct 2016 02:49 AM (IST)Updated: Sat, 29 Oct 2016 02:49 AM (IST)
सिधवलिया,गोपालगंज। सिधवलिया प्रखंड के विभिन्न कस्बों में धनतेरस को लेकर शुक्रवार को लोगों की चहल पहल बढ़ गई। लोगों ने इस दौरान जमकर खरीदारी किया। खास कर बर्तन तथा कपड़ों और सोने चांदी की बिक्री खूब हुई। चांदी के सिक्के को भी लोगों ने जमकर खरीदा। इसके साथ ही दीपावली पर्व को लेकर लोग अपने अपने घरों की सफाई से लेकर रंगाई पुताई के कार्य को भी अंतिम रूप देने में जुटे रहे। दीपावली नजदीक आने के साथ ही पटाखों की आवाज भी गूंजने लगी है। दीपावली को लेकर छोटे बच्चों में जबरदस्त उल्लास देखने को मिल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें