बाढ़ पीड़ितों ने मांझा प्रखंड प्रमुख का किया घेराव
मांझा प्रखंड की मांझा पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या छह तथा सात के बाढ़ पीड़ित बाढ़ से हुए नुकसान के लिए मुआवजा राशि नहीं मिलने पर मंगलवार को सीओ का घेराव करने प्रखंड कार्यालय पहुंच गए।
गोपालगंज। मांझा प्रखंड की मांझा पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या छह तथा सात के बाढ़ पीड़ित बाढ़ से हुए नुकसान के लिए मुआवजा राशि नहीं मिलने पर मंगलवार को सीओ का घेराव करने प्रखंड कार्यालय पहुंच गए। सीओ के वहां नहीं मिलने पर बाढ़ पीड़ित ने प्रखंड कार्यालय परिसर में मौजूद प्रखंड प्रमुख देवलाल साह को घेर लिया। बाढ़ पीड़ितों को कहना था कि सरकार बाढ़ पीड़ितों को तत्काल सहायता के रूप में खाता में माध्यम से छह हजार रुपये दे रही है। मांझा पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या छह तथा सात भी बाढ़ की चपेट में है। लेकिन इस दोनों वार्ड के बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि नहीं दी गई है। बाढ़ पीड़ित सहायता राशि तथा बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर मुआवजा राशि देने की मांग कर रहे थे। बाद में प्रखंड प्रमुख ने बाढ़ पीड़ितों को सहायता तथा मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन देकर उन्हें समझा कर शांत करा दिया।