मतों की गणना में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे 15 टेबल
रविवार को 1906 मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही मतगणना को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।
गोपालगंज। रविवार को 1906 मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही मतगणना को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। मतों की गणना के दौरान प्रत्येक विधान सभा में 15-15 टेबल लगाएं जाएोगे। वहीं पोस्टल बैलेट की गिनती अलग से की जाएगी। मतों की तालिका बनाने के लिए आरओ के पास एक टेबल लगाया जाएगा। मतगणना कार्य में लगाए जाने वाले तमाम कर्मियों को विधवित प्रशिक्षित किया जाएगा।
जिला उप निर्वाचन प्रदाधिकारी दिनेश लाल ने बताया कि गोपालगंज सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के मतों की गणना 23 मई को कराई जाएगी। मतगणना में प्रत्येक विधान सभावार 15-15 टेबल लगाया जाएगा। आरओ के पास पोस्टल बैलेट की गणना के लिए अलग से टेबल लगाया जाएगा। वहीं एक टेबल प्रति विधान सभा तालिका बनाने के लिए लगेगी। एक टेबल आरओ के पास भी तालिका बनाने के लिए लगाई जाएगी। प्रत्येक टेबलप पर एक गणना सहायक, सुपरवाइजर व एक अतिरिक्त सुपरवाइजर तथा एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किया जाएगा। प्रति राउंड मतगणना का सही चार्ट तैयार कर आरओ को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद आरओ राउंड वार मतों की गणना की विधिवत घोषणा करेंगे। उन्होंने बताया कि एक टेबल पर एक पार्टी के सिर्फ एक एजेंट के मौजूद रहने की अनुमति दी जाएगी। मतगणना के दौरान होंगे सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
गोपालगंज : मतों की गणना के दौरान वज्रगृह सह मतगणना स्थल तथा इसके आसपास के इलाके में पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए भी प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मतगणना स्थल में प्रवेश के लिए पास निर्गत किए जाएंगे। बगैर पास के किसी को भी मतगणना स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।