बलुआ टोला से किशोर गायब, अपहरण की आशंका
गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के बलुआ टोला गांव स्थित अपने घर से सामान खरीदने के लिए निकला एक किशो
गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के बलुआ टोला गांव स्थित अपने घर से सामान खरीदने के लिए निकला एक किशोर अचानक गायब हो गया। गायब युवक की मां ने इस संबंध में थाने मे लिखित शिकायत दर्ज कराया है। जिसमें उसने अपने पुत्र के अपहरण की आशंका जताई है। प्राथमिकी में बलुआ टोला गांव की प्रमिला देवी ने आरोप लगाया है कि उनका 15 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार घर से सामान खरीदने के लिए निकला था। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। काफी तलाश के बाद भी जब उसका सुराग कहीं नहीं मिला तो इस महिला ने थाने में इस घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। दर्ज शिकायत में उसने पुत्र के गायब होने में अपने ही गांव के बदरी साह तथा मुन्ना साह सहित चार लोगों के शामिल होने की बात कही है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।