बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, दंपती सहित तीन घायल
गोपालगंज : बरौली थाना क्षेत्र के हलुवार पिपरा गांव में शुक्रवार की सुबह बच्चों के बीच हुए विवाद को ल
गोपालगंज : बरौली थाना क्षेत्र के हलुवार पिपरा गांव में शुक्रवार की सुबह बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी-डंडा तथा फरसा से हमला कर एक दंपती सहित तीन लोगों गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। तीनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि हलुवार पिपरा गांव निवासी ¨रकू राम का छह वर्षीय पुत्र अपने घर के पास पड़ोस के कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि बच्चों के बीच हुए विवाद की जानकारी होने पर ¨रकू राम तथा उनके पड़ोसी जवाहर राम के बीच कहा सुनी हो गई तथा दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी-डंडा तथा फरसा से हमला कर ¨रकू राम, उनकी पत्नी मंजू देवी तथा सुनील राम गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। तीनों घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।