Move to Jagran APP

15 साल इन्हें देखा, केवल पांच साल मांगने आया हूं : उपेंद्र कुशवाहा

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि 15 साल बड़े भाई तथा 15 साल मंझले भाइयों को आपने देख लिया। दोनों ने बिहार को बर्बाद कर दिया। बिहार के विकास के लिए मैं केवल आपसे पांच साल मांगने आया हूं। आप हमको ताकत दीजिए ताकि अपराध को खत्म कर सकें। बिहार से बड़ा कुछ नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कुशवाहा पंचदेवरी हाईस्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 05:00 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 02:36 AM (IST)
15 साल इन्हें देखा, केवल पांच साल मांगने आया हूं : उपेंद्र कुशवाहा
15 साल इन्हें देखा, केवल पांच साल मांगने आया हूं : उपेंद्र कुशवाहा

पंचदेवरी(गोपालगंज) : पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि 15 साल बड़े भाई तथा 15 साल मंझले भाइयों को आपने देख लिया। दोनों ने बिहार को बर्बाद कर दिया। बिहार के विकास के लिए मैं केवल आपसे पांच साल मांगने आया हूं। आप हमको ताकत दीजिए ताकि अपराध को खत्म कर सकें। बिहार से बड़ा कुछ नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कुशवाहा पंचदेवरी हाईस्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। अपने करीब 30 मिनट के संबोधन में पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या लालू प्रसाद यादव का नाम नहीं लिया। उन्हें बड़े तथा मंझले भाई संबोधित कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। इसी कारण यहां के छात्रों को पढ़ने के लिए दूसरे प्रांतों में जाना पड़ता है। सरकारी अस्पतालों में इलाज की बेहतर व्यवस्था नहीं की गई। सभी जगह सरकारी अस्पताल है। लेकिन, क्या कारण है कि लोगों को इलाज करने के लिए दिल्ली व लखनऊ जाना पड़ता है। उन्होंने रोजगार की व्यवस्था पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में रोजगार नहीं मिल रहा है। यहां के लोग रोजगार के लिए दिल्ली, मुंबई पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के हर क्षेत्र में विकास के लिए मैं केवल पांच साल मांग रहा हूं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.