Move to Jagran APP

छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण

सदर प्रखंड के भीतभेरवां गांव में छठ पर्व के मौके पर छठ व्रतियों के बीच रविवार को भीतभरेवां पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष अर¨वद कुमार पप्पु ने छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 06:29 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 06:29 PM (IST)
छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण
छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण

गोपालगंज। सदर प्रखंड के भीतभेरवां गांव में छठ पर्व के मौके पर छठ व्रतियों के बीच रविवार को भीतभरेवां पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष अर¨वद कुमार पप्पु ने छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया। पूजा समाग्री के साथ साथ छठ व्रतियों के बीच साड़ी, अगरबत्ती व अन्य समान का वितरण भी किया गया। मुखिया ने बताया कि करीब पांच साल से छठ मईया की पूजा के मौके पर पूजा सामग्री का वितरण किया जाता है। रविवार को नवादा, मंगुराहां, खैरटिया, मानिकपुर, रजोखर सहित दस गांव में पूजा समाग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर बलराम गुप्ता, रामाशंकर प्रसाद, कंचन प्रसाद, मोहन गुप्ता, अशोक यादव, रामाकांत चौरसिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। वही दूसरी ओर समाजिक कार्यकर्ता संजय चौबे के द्वारा दियारा के दर्जनों गांव में करीब दो सौ छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया गया। इनसेट

loksabha election banner

मीरगंज में 101 लोगों के बीच बंटी सामग्री

मीरगंज (गोपालगंज) : छठ के मौके पर रविवार को अनुमंडल के चित्रगुप्त सेवा समिति, बरवां की ओर से ने 101 लोगों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। समाज के निर्धन महिलाओं को चिन्हित कर इस पर्व को मनाने के लिए नारियल, गागल, अगरबत्ती, माचिस, ¨सदूर, सिपुली सहित कई अन्य सामग्री वितरित किया गया। पूजन सामग्री वितरण की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ राम विष्णु प्रसाद ने किया। पूजन सामग्री वितरण में समिति के संरक्षक शैलेन्द्र प्रताप शाही, सचिव दिलीप कुमार श्रीवास्तव, दिवाकर प्रसाद, पुष्प राज उर्फ राजू श्रीवास्तव, जय प्रकाश, अरुण कुमार उर्फ सोनू, वेद प्रकाश, आकाश कुमार, ¨बदु देवी, शोभा देवी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.