पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान रविवार से
गोपालगंज। रविवार से प्रारंभ हो रहे पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस अभियान के दौरान कर्मी घर-घर पहुंचकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो रोधी खुराक पिलाएंगे। इस अभियान के दौरान 389546 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक दी जाएगी।
गोपालगंज। रविवार से प्रारंभ हो रहे पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस अभियान के दौरान कर्मी घर-घर पहुंचकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो रोधी खुराक पिलाएंगे। इस अभियान के दौरान 3,89,546 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक दी जाएगी। इस अभियान के प्रति जागरुकता को शनिवार को रैली निकाली गई।
अभियान को लेकर गठित किए गए जिला टास्क फोर्स की बैठक में अभियान के दौरान शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो से बचाव को खुराक पिलाने का निर्देश जारी किया गया। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 3,89,546 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए जिले में 4,38,395 घरों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 1135 टीम बनाई गई है। अलावा इसके 355 सुपरवाइजर 70 ट्रांजिट टीम को कार्य में लगाया गया है। साथ ही 75 ट्रांजिट प्वाइंट्स बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान की ड्यूटी में लगे आंगनबाड़ी सेविका, आशा समेत अन्य कर्मी घर-घर जाकर पांच वर्षों तक के बच्चों को दवा पिलाएंगे। रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर रहेगी विशेष व्यवस्था
गोपालगंज : डीआइओ ने बताया पल्स पोलियो अभियान के तहत एक भी बच्चा नहीं छूटे, इसके लिए विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है। दरअसल, एक भी बच्चा छूटने पर वायरस फैलने का प्रबल संभावना रहता है। इसको लेकर जिले के चौक-चौराहे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर दवा पिलाने के लिए कर्मियों की तैनाती किए गए हैं। साथ ही दवा पिलाने के बाद बच्चों के अंगुली में निशान भी लगाया जाएगा। कोविड-19 प्रोटोकाल का होगा पालन
गोपालगंज : यूनिसेफ की जिला समन्वयक रूबी कुमारी ने बताया कि बच्चों को दवाई पिलाने के दौरान कोविड-19 मानक गाइडलाइन का ख्याल रखा जाएगा। बचाव से संबंधित उपायों का पालन करते हुए कर्मी दवा पिलाएंगे और खुद के साथ-साथ दूसरों का भी कोविड-19 से सुरक्षा का ख्याल रखेंगे।