कुचायकोट में विस्कोमान भवन पर किसानों ने किया प्रदर्शन
गोपालगंज। कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलबनवा गांव के किसानों ने गांव के समीप स्थित बिस्कोमान भवन पर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान बिस्कोमान के कर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी होती रही। किसान खाद की निर्धारित कीमत से अधिक रुपया वसूलने का आरोप लगा रहे थे। किसानों के आक्रोश को देखते हुए बिस्कोमान के कर्मी भाग खड़े हुए।
गोपालगंज। कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलबनवा गांव के किसानों ने गांव के समीप स्थित बिस्कोमान भवन पर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान बिस्कोमान के कर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी होती रही। किसान खाद की निर्धारित कीमत से अधिक रुपया वसूलने का आरोप लगा रहे थे। किसानों के आक्रोश को देखते हुए बिस्कोमान के कर्मी भाग खड़े हुए। प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप था कि खाद के लिए वह बिस्कोमान भवन पर पहुंचे थे। यहां कर्मियों द्वारा सरकारी दर से अघिक कीमत उनसे वसूली जा रही है। यूरिया तथा दूसरे सभी खाद के लिए अधिक राशि ली जा रही है। जब इसका विरोध किया गया तो बिस्कोमान के कर्मी मारपीट करने पर उतारू हो गए। जिससे किसान भड़क गए। किसानों ने खाद बिक्री केंद्र के परिसर में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दिया। किसानों के रुख देखकर बिस्कोमान कर्मी केंद्र को बंदकर मौके से भाग खड़े हुए। इस दौरान बिस्कोमान परिसर में घंटों अफरा-तफरी मची रही। इस संबंध में पूछे जाने पर बिस्कोमान के जिला प्रभारी गोपाल ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। मामले की जांच शुरू कर दिया गया है। जांच में जो भी कर्मी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई किया जाएगी।