दीपावली पर छात्राओं ने बनाई रंगोली
गोपालगंज। दीपावली के मौके पर मांझा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमैठी खुर्द में रंगोली प्र
By Edited By: Published: Tue, 10 Nov 2015 05:40 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2015 05:40 PM (IST)
गोपालगंज। दीपावली के मौके पर मांझा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमैठी खुर्द में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर लोगों का ध्यान अपनी कला की ओर खींचा।
मंगलवार को विद्यालय में दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पर्व को लेकर अवकाश घोषित होने के पूर्व आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने भगवान गणेश के प्रतीक की रंगोली बनायी। बताया जाता है कि दीपावली के दौरान लक्ष्मी एवं गणेश को घरों में आगमन का प्रतीक माना जाता है। जिसको लेकर बच्चों द्वारा विद्यालय परिसर में गणेश के साथ अन्य रंगोली बनाकर शिक्षकों एवं लोगों का मन मोह लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें