चला अभियान, फिर भी सड़क पर खड़े होते वाहन
गोपालगंज : जिला मुख्यालय की अधिकांश मुख्य सड़कें मीना बाजार में तब्दील हो गई है। शहर के सभी मुख्य मार
गोपालगंज : जिला मुख्यालय की अधिकांश मुख्य सड़कें मीना बाजार में तब्दील हो गई है। शहर के सभी मुख्य मार्ग पर एक तरफ दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रहा है तो दूसरी ओर सड़क पर ही वाहन खड़ी करने की छूट मिली हुई है। जिससे आए दिन शहर के सभी मुख्य सड़कों पर जाम लगना नियति बन गई है। ऐसा तब है जबकि जिला प्रशासन तथा नगर परिषद ने पूर्व में कई बार सड़क पर वाहन खड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किया। शहर में वाहन खड़ी करने के लिए पार्किंग बनाने की कवायद भी शुरू की गई। इसके लिए स्थान भी निर्धारित कर दिया गया। लेकिन इसके बाद शहर की सड़कों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन की कवायद ठंडे बस्ते में चली गई। जिससे अब शहर की सभी मुख्य सड़कें मंडी बन गई हैं और सड़कों पर ही वाहन खड़ी करने की छूट मिल गई है। शहर के घोष मोड़, मौनिया चौक, अंबेडकर चौक, सिनेमा रोड़ , जादोपुर रोड़, हजियापुर रोड़, कचहरी पथ पर पर प्रतिदिन सड़क को घेर कर वाहन खड़ी की जा रही हैं। जिससे इन सड़कों में जाम लगना हर दिन की समस्या बन गई है। हालांकि इधर नगर परिषद सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चला रहा है। सड़क किनारे से ठेला गुमटी को भी हटाया जा रहा है। लेकिन सड़क पर वाहन खड़ी करने वालों के प्रति अब भी प्रशासन उदासीन बना हुआ है। यहीं कारण है कि निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन कम और मुख्य सड़क पर अधिक वाहन खड़े होते हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर नगर परिषद अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी ने कहा कि सड़क पर वाहन खड़ी करे वालों से अभियान चलाकर जुर्माना वसूला गया था। आगे भी अभियान चलाया जाएगा।