Move to Jagran APP

आपसी विवाद में दो पक्ष भिड़े, आठ लोग घायल

महम्मदपुर थाना क्षेत्र के आजबीनगर गांव में पूर्व से चल रहे भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस बीच हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 07:03 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 07:03 PM (IST)
आपसी विवाद में दो पक्ष भिड़े, आठ लोग घायल
आपसी विवाद में दो पक्ष भिड़े, आठ लोग घायल

गोपालगंज। महम्मदपुर थाना क्षेत्र के आजबीनगर गांव में पूर्व से चल रहे भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस बीच हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार आजबीनगर गांव के नरेश रावत तथा पनटन यादव के परिवार के बीच काफी समय से भूमि विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर सोमवार को दोनों पक्ष के लोग आपस में उलझ गए। इस बीच दोनों ओर से हुई मारपीट में एक पक्ष से पलटन यादव, उनकी पत्नी विशुन देवी, पुत्री रीता देवी, रुबी कुमारी, गीता कुमारी तथा डालिया देवी एवं दूसरे पक्ष से नरेश रावत तथा उनकी पत्नी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों पक्ष के घायल लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में दोनों पक्ष ने एक दूसरे के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उधर बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव में आपसी विवाद में कुछ लोगों ने गिरजा देवी तथा उनकी बहू को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस कांड दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.