Move to Jagran APP

झारखंड की महिला से गया में नहीं हुई थी अनहोनी, इस वजह से दुष्‍कर्म की जताई जा रही थी आशंका

झारखंड के गोमो से भटककर आई महिला को उसका पति अपने साथ ले गया। उसने पुलिस को बताया कि पत्‍नी मानसिक रूप से कमजोर है। पारिवारिक विवाद के कारण वह गुस्‍से में घर से निकली और भटक गई।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Fri, 21 May 2021 06:38 AM (IST)Updated: Fri, 21 May 2021 06:38 AM (IST)
झारखंड की महिला से गया में नहीं हुई थी अनहोनी, इस वजह से दुष्‍कर्म की जताई जा रही थी आशंका
झारखंड से भटककर पहुंची महिला का पति पहुंचा। प्रतीकात्‍मक फोटो

गया, जागरण संवाददाता। झारखंड से भटककर गया पहुंची महिला का पति कारू गंजू गुरुवार की देर शाम डेल्हा थाना पहुंचा। थाना में कागजी कार्रवाई के बाद वह उसे अपने घर  झारखंड लेकर चला गया। पति ने पुलिस को बताया कि घर में आपसी झगड़ा के कारण घर से निकल गई थी। उसका मानसिक स्थिति (Mental Condition) ठीक नहीं है। जानकारी हो कि शरीर में खून लगा होने और तबियत ठीक नहीं होने पर के कारण महिला का इलाज जयप्रकाश नारायण अस्पताल (JPN Hospital) कराया गया था। गया पुलिस ने अस्पताल में इलाजरत महिला का फर्द बयान दर्ज किया था। 

loksabha election banner

किसी तरह पति का नंबर लेकर पुलिस ने किया संपर्क

उसने पुलिस पदाधिकारी को बताया कि वह भटक कर गया कैसे आई, पता नहीं है। वे अभी भी अपने आप को झारखंड के गोमो में समझ रही है। पूछताछ के क्रम में महिला ने बताया कि वे स्नातक विज्ञान की छात्रा है।  झारखंड में रेलवे के चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्य करती है। यहां कैसे आई उसे खुद पता नहीं है। पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि महिला बहुत ही कमजोर है, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उससे किसी तरह पति का मोबाइल नंबर लिया गया। उस नंबर पर संपर्क किया गया है। तब महिला के पति गया पहुंचे। पत्‍नी को जीवित देखकर काफी प्रसन्न दिखे। वह झारखंड राज्य के गोइमा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

महिला के साथ नहीं हुई थी कोई अनहोनी 

नगर पुलिस उपाधीक्षक राज कुमार साह ने बताया कि अभी तक की जांच में उस महिला के साथ अनहोनी नहीं हुई है। वह विक्षिप्त है।उस महिला से महिला थानाध्यक्ष द्वारा गहनता से पूछताछ की है। उस पूछताछ में बताया गया कि मासिक रक्तस्राव होने का अभास नहीं था। इस कारण से उस महिला का रक्तस्राव हो गया और कपड़ा खून से लथपथ और कपड़ा भींग गया था। इसे देखकर डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी मालगोदाम मोहल्ला की अनजान महिला ने उस अपना निजी वस्त्र दिया था। उसके साथ कहीं कोई अनहोनी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि उसके पति गुरुवार की शाम आ गए। उस महिला को कागजी कार्रवाई के बाद सौंप दिया गया। जानकारी हो कि बुधवार को डेल्हा थाना क्षेत्र के अचेतावस्था एक महिला को स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने के बाद जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया था। इसे लेकर कई तरह की बातें हो रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.