Move to Jagran APP

भूमि विवाद में चली गोली से महिला की मौत, चार गिरफ्तार

डोभी। प्रखंड के बजौरा के पास गुरुवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष द्वारा फायरिंग की गई जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। महिला बजौरा गांव निवासी मुन्नी यादव की पत्नी मुन्ना देवी थी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 07:30 PM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 07:30 PM (IST)
भूमि विवाद में चली गोली से महिला की मौत, चार गिरफ्तार
भूमि विवाद में चली गोली से महिला की मौत, चार गिरफ्तार

डोभी। प्रखंड के बजौरा के पास गुरुवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष द्वारा फायरिंग की गई, जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गयी।

loksabha election banner

महिला बजौरा गांव निवासी मुन्नी यादव की पत्नी मुन्ना देवी थी। घटना के बाद मुन्ना देवी के स्वजनों ने गया-डोभी सड़क मार्ग को शव रखकर जाम कर दिया। जिसे स्थानीय पुलिस ने समझा कर हटवाया। घटना के संदर्भ में स्वजन श्यामदेव यादव ने कहा कि उनके स्वजन लगभग एक सौ साल से इस जमीन पर काबिज है। मामला स्थानीय न्यायालय में चल रहा है। गुरुवार को मनोहर लाल, श्यामसुंदर लाल, मीरा सिन्हा, जयप्रकाश सिन्हा समेत लगभग 150 लोग जमीन पर आकर गेहूं की कटनी कर रहे महिलाओं से भागने के लिए कहने लगे। इसी बीच बचाव में आये श्यामदेव यादव, रामजीत यादव, सुरेश यादव के साथ उनलोगों द्वारा मारपीट किया जाने लगा। अपने लोगों को पीटते देख महिलाएं हस्तक्षेप करने लगी। उसके बाद लगभग एक दर्जन वाहन से आए लोगों ने गोली बारी करनी शुरू कर दी। एक गोली मुन्नी यादव की पत्नी 50 वर्षीय मुन्ना देवी के पेट में लग गयी। गंभीर हालत में उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया। महिला को घायल देख गोलीबारी करने वाले सभी भाग गए। शेरघाटी डीएसपी प्रमेन्द्र भारती ने आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं पुलिस ने गोलीबारी में शामिल चार लोगों को पीएचसी में इलाज के दौरान गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि देवर श्यामदेव यादव द्वारा ग्यारह नामजद और 90 अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया गया है। जिसमें चार नामजद बजौरा के श्यामसुंदर लाल, गया शाहमीर तकिया के प्रकाश चंद सिन्हा, रवि सिन्हा और आकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। शेष नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.