Move to Jagran APP

बिहार के सबसे ठंडे शहर गया में बारिश के बाद अब ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

गुरुवार को गया बिहार का सबसे ठंडा जिला रहा है। न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। औरंगाबाद कैमूर और नवादा में भी ठंड का कहर जारी है।

By Rahul KumarEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 06:21 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 10:18 AM (IST)
बिहार के सबसे ठंडे शहर गया में बारिश के बाद अब ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें क्या कहता है मौसम विभाग
गया में बारिश के बाद ओलावृष्टि की चेतावनी। सांकेतिक तस्वीर

जागरण संवाददाता, गया। Weather News जिले में बह रही बर्फीली पछुआ हवा के बीच कड़ाके की ठंड ने एक और रिकोर्ड बनाया है।। गुरुवार का दिन पूरे बिहार में गया के लिए सर्वाधिक ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। इसके साथ बारिश और ओलावृष्टि की आशंका भी जताई है। गया का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड का आलम यह है कि सुबह से शाम तक लोग कंपकंपी महसूस करते हैं। गरीब, फुटपाथी रिक्शा-ठेला चालक अधिक तकलीफ महसूस कर रहे हैं। अगले 48 घंटों में घना कोहरा के साथ शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी। वहीं औरंगाबाद, कैमूर,नवादा में सर्दी का सितम जारी रहा।

loksabha election banner

खिली धूप तो लोगों के चेहरे खिले

बीते पांच दिनों में गुरुवार की दोपहर आमजनों के लिए थोड़ी राहत भरी रही। दिन में खिली धूप निकलने से लोग धूप सेकते नजर आए। लोगों ने अपने घर की छत अथवा बालकोनी में पहुंचकर गुनगुने धूप का आनंद लिया। हालांकि, दोपहर दो बजे के बाद दोबारा से आसमान में बादल छा गए। शाम होते ही लोग दोबारा से ठंड से परेशान दिखे।

कल से हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार

मौसम का पूर्वानुमान आमजनों के साथ ही किसानों की चिंता बढ़ाने वाला है। 22 से 24 जनवरी के बीच हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जिले के मौसम विज्ञानी डा. जाकिर हुसैन ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय होने की संभावना है। 22 जनवरी को राजस्थान के दक्षिणी- पश्चिमी क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण उत्पन्न होगा। इसी पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार के गया जिले में 22 से 24 जनवरी के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान आसमान में मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। 22 एवं 23 जनवरी को ओलावृष्टि भी हो सकती है। ऐसे में किसान भाईयों से अनुरोध है कि खुले में रखे धान व दूसरे अनाज को सुरक्षित भंडारण कर लें। 

औरंगाबाद, कैमूर, नवादा में हाड़ कंपाने वाली ठंड

वहीं औरंगाबाद में कड़ाके की ठंड के साथ कनकनी जारी रहेगी। ठंड का असर अभी और दिखेगा। गुरुवार की शाम हुई अचाकन बारिश ने ठंड के प्रकोप को बढ़ा दिया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 23 से 25 जनवरी तक हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि कैमूर में ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त है। गुरुवार को भी पिछले दो दिनों की तरह ही ठंड का प्रभाव रहा। हालांकि गुरुवार की सुबह हल्की धूप निकल गई। जाे दिन में दोपहर तक रही। इससे लोगों को काफी राहत मिली। लेकिन गलन व कनकनी अभी पूर्व की तरह ही है। नवादा में ठंड से लोग परेशान रहें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.