हवन व भंडारे के साथ सात दिवसीय महारुद्र यज्ञ संपन्न
प्रखंड के चिरियावा गाव में चल रहा सात दिवसीय महारुद्र यज्ञ रविवार को हवन और भंडारा हुआ।
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 09:16 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 09:16 PM (IST)
गया। प्रखंड के चिरियावा गाव में चल रहा सात दिवसीय महारुद्र यज्ञ रविवार को हवन और भंडारे के साथ संपन्न हो गया। यज्ञ हनुमान जी व शिव जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित था। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष हरि सिंह ने बताया कि महारुद्र यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हवन और पूर्णाहुति के बाद नवनिर्मित हनुमान मंदिर एवं शिव मंदिर का गेट खोल दिया गया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, शिव दयाल सिंह, पंकज सिंह, श्याम सुंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें