डोभी-पटना फोरलेन पर जल्द फर्राटा भरने लगेंगे वाहन, बेलागंज में भी होगा बाईपास का निर्माण
राष्ट्रीय राजमार्ग-83 पर गुजरने वाले यात्री फर्राटे के साथ करेंगे यात्रा। जहां उक्त मार्ग पर फोरलेन के निर्माण का कार्य वृहत पैमाने पर जारी है। इस दौरान विभिन्न बाज़ारो से गुजरने वाली सड़क मार्ग पर बाईपास का भी निर्माण हो रहा है।
संवाद सूत्र, बेलागंज (गया)। राष्ट्रीय राजमार्ग-83 पर गुजरने वाले यात्री फर्राटे के साथ करेंगे यात्रा। जहां उक्त मार्ग पर फोरलेन के निर्माण का कार्य वृहत पैमाने पर जारी है। इस दौरान विभिन्न बाज़ारो से गुजरने वाली सड़क मार्ग पर बाईपास का भी निर्माण हो रहा है।
जिले के डोभी से पटना तक जाने वाली उक्त सड़क मार्ग को फोरलेन में परिवर्तित करने की परियोजना एक दशक पूर्व की है। जिसपर कुछ वर्ष पूर्व कुछ कार्य भी हुए थे। लेकिन भूमिअधिग्रहण पूर्ण नही होने के कारण कार्य कर रहे कम्पनी को अधूरा कार्य छोड़कर भागना पड़ा था। लेकिन एक वार पुनः भूमिअधिग्रहण के कार्य को पूर्ण कर उक्त परियोजना की निविदा निकाली गयी। उसके उपरांत अब राजमार्ग के विभिन्न जगहों पर प्रथम चरण में भूमिअधिग्रहण कर अतिक्रमण को मुक्त करा मिट्टी भरायी का कार्य जारी है।
परियोजना में आबादी वाले बाज़ारो में वाईपास निर्माण करनी है। जिसके लिये बेलागंज बाजार से पूरब दिशा में वाईपास निर्माण का कार्य वृहत पैमाने पर जारी है। जिसके निर्माण होने से बेलागंज बाज़ार में होने वाले जाम से लोगों की मुक्ति मिलेगी। लोग फ़र्राटे के साथ अपनी यात्रा का आनन्द लेंगे।
बताते चलें कि अभी वर्तमान परिस्थिति में राजमार्ग पर बेलागंज एवं जहानाबाद जिले के मखदुमपुर बाजार से गुजरने वाले वाहनों के लिये जाम एक नासुर बना हुआ है। जहाँ गुजरने वाले वाहनों को हर समय जाम से जूझना पड़ता है।जिसके कारण यात्रा कर रहे लोग अपने निर्धारित समय पर गन्तव्य पर नही पहुंच पाते है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। लेकिन उक्त मार्ग को फोरलेन में परिवर्तित के साथ-साथ बाईपास के निर्माण से यात्रा सुलभ एवं सुगम हो जाएगी।