Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पहुंचे औरंगाबाद, कहा- आधी आबादी के विकास के लिए कार्य कर रही सरकार

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार बिहार आए आरसीपी सिंह राज्‍यभर के जिलों का दौरा कर रहे हैं। उनके एक विवादित पत्र को लेकर भी खूब हंगामा हुआ। इसमें उन्‍होंने निर्देश दिया था कि जिन जिलों में जदयू के कार्यकर्ता उनके स्‍वागत में नहीं पहुंचे उनपर कार्रवाई की जाए।

By Prashant KumarEdited By: Published: Mon, 06 Sep 2021 08:25 AM (IST)Updated: Mon, 06 Sep 2021 02:33 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पहुंचे औरंगाबाद, कहा- आधी आबादी के विकास के लिए कार्य कर रही सरकार
मदनपुर में आरसीपी सिंह का स्‍वागत करते जदयू नेता व कार्यकर्ता। जागरण।

संवाद सूत्र, मदनपुर (औरंगाबाद)। केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का गया जिला के बार्डर से लेकर पूरे जिले में भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सरकार के कार्यों को जनता को बताएं। कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को बताएं। राज्य सरकार आधी आबादी के विकास के लिए कार्य कर रही है। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है।

loksabha election banner

नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने मदनपुर प्रखंड के मिठइया मोड़, खिरियावां, उमगा सूर्य मंदिर द्वार तक कई जगहों पर रविवार को स्वागत किया। मिठइया मोड़ पर रफीगंज विधानसभा के पूर्व जदयू विधायक अशोक कुमार सिंह, खिरियावां मोड़ पर सासाराम लोकसभा प्रभारी प्रभात रंजन उर्फ दीपक सिंह, जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के पीयूष रंजन उर्फ रिषु सिंह, उमगा सूर्य मंदिर द्वार के पास जदयू नेत्री निशा सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया गया। इसके अलावा मदनपुर देव पथ से होकर देव जा रहे केंद्रीय मंत्री को झिकटिया, आंजन मोड़, मनिका, महुआईन मोड़ सहित अन्य कई गांवों के पास भव्य स्वागत किया गया।

कार्यकर्ता नीतीश कुमार जिंदाबाद, आरसीपी सिंह जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। उत्साहित दिखे।  मौके पर जदयू नेता पंकज पासवान, ई. शिवपूजन यादव, शत्रुधन सिंह, छोटू सिंह, रमेश सिंह, हरेंद्र सिंह, लवकुमार सिंह, राकेश सिंह,कालों देवी, मधू देवी, अशोक सिंह, शमशेर सिंह, अनिल ठकराल, बालमुकुंद पाठक, नीरज पाठक, सतीश पाठक उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार बिहार आए आरसीपी सिंह राज्‍यभर के जिलों का दौरा कर रहे हैं। उनके एक विवादित पत्र को लेकर भी खूब हंगामा हुआ। इसमें उन्‍होंने निर्देश दिया था कि जिन जिलों में जदयू के नेता अथवा कार्यकर्ता उनके स्‍वागत में नहीं पहुंचे, उनपर कार्रवाई की जाए। जदयू बिहार प्रदेश के कुछ नेताओं ने दबे स्‍वर में कहा कि इस तरह का पत्र ओछी मानसिकता को दर्शाता है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार तक ने कभी ऐसा नहीं कहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.