Move to Jagran APP

सासाराम में दो दिवसीय कृषि मेला सह उद्यान प्रदर्शनी प्रतियोगिता संपन्न, किसानों को किया गया पुरस्‍कृत

स्थानीय बाजार समिति परिसर तकिया में बुधवार को जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषि मेला सह उद्यान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का समापन किया गया। दूसरे दिन मेला में डीएओ संजय नाथ तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। सरकार किसानों को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।

By Prashant KumarEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 05:55 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 05:55 PM (IST)
सासाराम में दो दिवसीय कृषि मेला सह उद्यान प्रदर्शनी प्रतियोगिता संपन्न, किसानों को किया गया पुरस्‍कृत
किसान योगेंद्र सिंह को पुरस्‍कृत करते डीएओ। जागरण।

जागरण संवाददाता, सासाराम। स्थानीय बाजार समिति परिसर तकिया में बुधवार को जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषि मेला सह उद्यान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का समापन किया गया। दूसरे दिन मेला में डीएओ संजय नाथ तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। डीएओ ने कहा कि सरकार किसानों को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है, जिससे की किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती कर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें। किसान सलाहकारों को निर्देश देते हुए कहा कि गांव में जाकर किसानों को विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दें। मेला में उपस्थित किसानों को कृषि विशेषज्ञ व वैज्ञानिकों ने कार्यशाला के तहत कृषि के नए तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी। उत्पादन को बढ़ाने के लिए उन्होंने मिट्टी परीक्षण को भी आवश्यक बताया। कहा कि किसानों को अपनी खेत की मिट्टी की नियमित जांच करानी चाहिए और आवश्यकता अनुसार उसमें पोषक तत्व डालना चाहिए। इधर मेला में व्यापक पैमाने पर कृषि उत्पादों की भी बिक्री हुई।

loksabha election banner

प्रदर्शनी प्रतियोगिता में सफल किसान हुए पुरस्कृत

कृषि मेला सह उद्यान प्रदर्शनी को ले किसानों में काफी उत्साह दिखा। मेले में लगे विभिन्न यंत्रों के स्टॉलों पर किसानों की खूब भीड़ जुटी। दूसरे दिन उद्यान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में फल, फूल व सब्जी के बेहतर उत्पादन करने वाले किसानों को पुरस्कृत किया गया। मूंगा मशरूम, मशरूम के प्रसंस्करण से बना अचार, मिठाई, नमकीन, मशरूम का पाउडर, जैविक सब्जियों में गोभी, आलू, बैगन, टमाटर, मूली, प्याज, पपीता, स्ट्रा बेरी, कद्दू, कोंहड़ा आदि की प्रदर्शनी को ले किसानों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें मटर के लिए रामसुरेश सिंह भदोखरा , नागेंद्र सिंह करपुरवा व मनोज कुमार सिंह आकाशी, सेम के लिए दीनदयाल सिंह नासरीगंज, बिशुनदयाल सिंह नासरीगंज व नागेंद्र सिंह करपुरवा, टमाटर के लिए अमरजीत सिंह बिक्रमगंज, विश्वनाथ प्रसाद तेतरी, चेनारी व गिरजा तिवारी बभनगांवां के अलावा अन्य कई किसान शामिल है। साथ ही धनियां, आलू, कद्दु, स्ट्रा बेरी, कोंहड़ा, गोभी, अमरूद आदि के लिए भी प्रथम व द्वितीय व तृतीय स्थान पाने पर पुरस्कृत किया गया।

ये किसान हुए पुरस्कृत

किसान                           गांव                उत्पाद            पुरस्कार

योगेंद्र सिंह             बहुआरा, कुछिला      पपीता             प्रथम
मुकेश सिंह           सिंगुही, सासाराम        पपीता            द्वितीय
दशरथ गुप्ता        मल्हीपुर, चेनारी           पपीता           तृतीय
राजेंद्र पासवान      तिलईं, संझौली  ओएस्टर मशरूम        प्रथम
अशोक कुमार     रेडिय़ा, कोचस   ओएस्टर मशरूम          द्वितीय
संजय गुप्ता       बिक्रमगंज           ओएस्टर मशरूम            तृतीय
मनीष तिवारी    बहुआरा, करगहर       बटन मशरूम           प्रथम
अरविंद सिंह       सरना, दिनारा       बटन मशरूम            द्वितीय
जितेंद्र सिंह      करपुरवा, सासाराम          बैगन              प्रथम
भोला सिंह      आकाशी, सासाराम          बैगन                         द्वितीय
संजीत सिंह       नौगाईं, सासाराम           बैगन              तृतीय
एकबाल सिंह    टेकारी, चेनारी             बिन्स               प्रथम
जयप्रकाश सिंह   अमेठी, संझौली        बिन्स            द्वितीय
जनार्दन पांडेय       कोनार,शिवसागर    बिन्स          तृतीय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.