विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
गया। मध्य विद्यालय पहाड़पुर में शनिवार को नृत्यगुरु पद्मश्री एके लक्ष्मण की जयंती मनाई गई। वहीं, 1
गया। मध्य विद्यालय पहाड़पुर में शनिवार को नृत्यगुरु पद्मश्री एके लक्ष्मण की जयंती मनाई गई। वहीं, 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध में भारत की जीत को 47वें विजय दिवस के रूप में मनाया गया। छात्रों ने नृत्यगुरु और युद्ध में शहीद हुए भारत के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रभारी राजकुमार ने बताया कि एक शिक्षक के पुत्र ने आध्रप्रदेश के चित्तूर जिले के कुप्पम में जन्म लेकर भरतनाट्यम नृत्य विधा को देश-विदेश में स्थापित किया। इसके लिए भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति ने 1989 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया। उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया गया। दूसरी ओर 16 दिसंबर को ही भारत ने पाकिस्तान के साथ युद्ध में विजय प्राप्त की थी। इस जंग के हीरो तत्कालीन सेनाध्यक्ष सैम मानेकशॉ, कमाडर ले.जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा, मेजर होशियार सिंह, लासनायक अलबर्ट एक्का, फ्लाईंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखो आदि थे। शिक्षकों ने छात्रों को उनके बारे में बताया।