Move to Jagran APP

कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार हुई धीमी

गया। कोहरे को लेकर गया जंक्शन होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की राजधानी समेत एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। आनंद विहार से सियालदह जाने वाली जोधपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े सात घंटे लेट गुरुवार को गया जंक्शन से चली। यह ट्रेन गया जंक्शन से सियालदह को रवाना हुई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 11:23 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 11:23 PM (IST)
कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार हुई धीमी
कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार हुई धीमी

गया। कोहरे को लेकर गया जंक्शन होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की राजधानी समेत एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। आनंद विहार से सियालदह जाने वाली जोधपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े सात घंटे लेट गुरुवार को गया जंक्शन से चली। यह ट्रेन गया जंक्शन से सियालदह को रवाना हुई। इसी प्रकार नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से छह घंटा 15 मिनट लेट गया जंक्शन से गुजरी। नई दिल्ली से सियालदह को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन भी एक घंटा 31 मिनट और नई दिल्ली से हावड़ा को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन भी एक घंटा 53 मिनट लेट अपने निर्धारित समय से गुजरी है। इसी प्रकार ऋषिकेश हावड़ा एक्सप्रेस दो घंटे लेट और जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस भी चार घंटा 22 मिनट लेट गया जंक्शन से गुजरी है। इसी प्रकार लंबी दूरी कई ट्रेनों दो से तीन घंटे लेट होने पर रेल यात्रियों को शीतलहरी ठंड के बीच प्लेटफार्मों पर ट्रेनों का इंतजार करना परेशानी भरा रहा। शिप्रा एक्सप्रेस भी लेट, यात्री परेशान

loksabha election banner

इंदौर से पश्चिम बंगाल के बीच चलने वाली इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस भी गुरुवार को सुबह में गया जंक्शन पर पहुंची है। जो अपने निर्धारित समय से चार घंटा आठ मिनट लेट गया जंक्शन से हावड़ा के लिए रवाना किया गया। मुंबई से हावड़ा जाने वाली मुबंई मेल ट्रेन पांच घंटे लेट गया जंक्शन गुजरी है। इसी प्रकार नई दिल्ली से गया को आने वाली सुबह 02:55 बजे वाली महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा 53 मिनट लेट गया जंक्शन पहुंची है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। पूछताछ काउंटर पर यात्री ट्रेनों की जानकारी के लिए दौड़-भाग करते नजर आए। बावजूद उन्हें सूचना नहीं मिल रही थी। बच्चे, महिला, बुजुर्ग और मरीज यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.