Covid Third Wave Alert: गया के ये ऑटोमोबाइल शो रूम कोविड-19 की तीसरी लहर को दे रहे न्योता
बिहार में अनलॉक-3 लागू है। इसके तहत सरकार ने ऑटोमोबाइल शोरूम को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए खोलने का निर्देश दिया है। परंतु कई शोरूम में कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। इससे तीसरी लहर की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
गया, जागरण संवाददाता। कोरोना वायरस का दूसरी लहर के ढलान पर होने के कारण बिहार में अनलॉक की प्रकिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल बिहार में अनलॉक-3 लागू है। इसके तहत सरकार ने ऑटोमोबाइल शोरूम को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए खोलने का निर्देश दिया है। परंतु कई शोरूम में कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। बिना मास्क के ही कर्मचारी काम कर रहे है। बुधवार को जागरण टीम ने शहर में स्थित कई दोपहिया वाहन का शोरूम का जायजा लिया। जिसमें कई शोरूम में नियमों की अनदेखी कर काम कर रहे थे। ऐसे में कोई शक नहीं कि लोग कोविड की संभावित तीसरी लहर की चपेट में आ जाए।
स्थान - नगमतिया मोड स्थित शोरूम, समय - 12:20 बजे
शहर के नगमतिया मोड स्थित एक शोरूम में कोरोना गाइडलाइन का अनदेखी किया जा रहा था। कर्मचारी से लेकर ग्राहक तक मास्क नहीं लगा रखे थे। बिना मास्क शोरूम में लोग बैठे थे। वहीं कर्मचारी शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे थे। कर्मचारियों में कोरोना का तनिक भी भय चेहरे पर नहीं दिख रहा था।
स्थान - गांधी मैदान स्थित शोरूम, समय -12:30 बजे
गांधी मैदान स्थित एक दोपहिया वाहन शोरूम में कोरोना गाइडलाइन का पालन कम संख्या में कर्मचारी रहे थे। कई कर्मचारी मास्क लगाकर काम कर रहे थे, तो कई कर्मी बिना मास्क लगाकर कार्य कर रहे थे। शोरूम के प्रबंधक गुरुनाम सिंह ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन के तहत शोरूम खोला जा रहा है। शोरूम में मास्क से लेकर सैनिटाइजर तक रखा है। साथ ही बिना मास्क का शोरूम पर प्रवेश पर रोक है।
स्थान - गोवाल विगहा मोड़ स्थित शोरूम, समय -12:45 बजे
गोवाल बिगहा मोड़ स्थित दोपहिया वाहन के शोरूम में कोरोना गाइडलाइन का पालन बिल्कुल नहीं हो रहा था। चेहरे पर बिना मास्क लगाकर कर्मचारी काम कर रहे थे। फोटो लेने पर एक कर्मचारी भड़क उठा। उन्होंने कहा कि मास्क लगाने पर फोटों ले। साथ ही कई कर्मी जेब से मास्क निकालकर चेहरे पर लगा लिया। शोरूम में बिना मास्क लगाकर लोग बेधड़क आने-जाने काम कर रहे थे। ऐसे लग रहा था कि कोरोना वायरस समाप्त हो गया है।
स्थान - स्वराजपुरी रोड स्थित शोरूम, समय - 12:10 बजे
स्वराजपुरी रोड स्थित शोरूम में कोरोना गाइडलाइन का पालन पूरी तरह से हो रहा था। शोरूम के प्रवेशद्वार पर ही मास्क की जांच की जा रही थी। जांच के बाद ही शोरूम में प्रवेश की अनुमति ग्राहकों को दिया जा रहा था। शोरूम के प्रबंधक सिद्धार्थ बारिक ने कहा कि शोरूम में कोरोना नियम का पूरी तरह से ख्याल रखा जा रहा है। सभी कर्मचारी मास्क लगाकर काम कर रहे है। साथ ही शारीरिक दूरी का पालन भी किया जा रहा है।