Move to Jagran APP

ठंड और कनकनी से अभी नहीं मिलने वाली निजात, औरंगाबाद और सासाराम में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

ठंड से फिलहाल अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के हिसाब के आने वालों दिनों में बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही ठंड और कनकनी भी बढ़ सकती है। औरंगाबाद में बारिश की भी चेतावनी दी गई है।

By Rahul KumarEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 06:28 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 06:28 AM (IST)
ठंड और कनकनी से अभी नहीं मिलने वाली निजात, औरंगाबाद और सासाराम में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
औरंगाबाद में बारिश का अलर्ट। सांकेतिक तस्वीर

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। जनवरी के अंत तक ठंड का कहर जारी रहेगा। ठंड से अभी नागिरकों को राहत नहीं मिलने वाली है। कृषि विज्ञान केंद्र सिरिस के मौसम वैज्ञानिक डा. अनूप कुमार चौबे ने बताया कि 25 जनवरी को मौसम खराब रहने की संभावना है। जिले में कई जगह बारिश हो सकती है। 26 जनवरी से मौसम साफ होगा। 26 जनवरी से हवा की दिशा में बदलाव के असर हैं। पर्वतीय प्रदेशों से शुष्क और उत्तरी पछुआ हवाओं का प्रवाह बढ़ेगा जिसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। 25, 26, 27, 28, 29 जनवरी को अधिकतम तापमान 23, 20, 21, 18, 19 और न्यूनतम तापमान 10, 8, 7, 6, 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

loksabha election banner

वहीं 26 जनवरी से 8 से 10 किलोमीटर की गति से पछुआ हवा बहने की संभावना है। बारिश के बाद पछुआ हवा बहने से ठंड में वृद्धि होगी और ठंड का प्रकोप जारी रहने का पूर्वनुमान है।अभी मौसम खराब होने से अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढो़तरी हुई है लेकिन अगले दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में कमी होने से कनकनी फिर बढ़ेगी।

 वहीं सासाराम में भी गत तीन दिनों से धूप नहीं निकलने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गत दो दिन बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। इस बारिश से किसानों को तो राहत मिली है, लेकिन लोगों को सर्दी से फिलहाल निजात नहीं मिल रही है। बारिश होने से आलू की फसल पर कुहासे का खतरा कुछ हद तक कम हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में अगले 24 घंटों में बारिश की कम संभावना जताई जा रही है। विभाग ने आसमान में छाए बादलों को लेकर जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। मंगलवार से बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन पारा गिरने से ठंड में और बढ़ोत्तरी होगी।

कृषि विज्ञान केंद्र बिक्रमगंज के वैज्ञानिकों के अनुसार जिले भर में 26 जनवरी तक लगभग 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखी जा सकती है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री की कमी के साथ 21 और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री की बढ़त के साथ 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.