Move to Jagran APP

बिहार LJP में चिराग के फैन्‍स की कमी नहीं; पशुपति पारस पर फूट रहा गुस्‍सा, सुनिए क्‍या कह रहे हैं ये

सांसद टूटने से क्या होगा? बिहार की जनता चिराग पासवान के साथ है। हमलोग चिराग पासवान के साथ हैं। युवा चिराग पासवान के हैं। हमलोग नया सांसद बना लेंगे। LJP को तोड़ने वालों को कभी भी जनता माफ नहीं करेगी।

By Prashant KumarEdited By: Published: Tue, 15 Jun 2021 05:10 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jun 2021 05:10 PM (IST)
बिहार LJP में चिराग के फैन्‍स की कमी नहीं; पशुपति पारस पर फूट रहा गुस्‍सा, सुनिए क्‍या कह रहे हैं ये
लोजपा के चुनाव चिन्‍ह के साथ पशुपति कुमार पारस व चिराग पासवान। जागरण आर्काइव।

संवाद सूत्र, बारूण (औरंगाबाद)। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में दरार आने पर बिहार से लेकर नई दिल्‍ली तक राजनीतिक जगत में तहलका मच गया है। LJP सांसदों का चिराग पासवान को नकार कर एक सुर से मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का जाप करने से बयानबाजी तेज हो गई है। लेकिन, बिहार लोजपा में चिराग के फैन्‍स की कमी नहीं है। उनके समर्थकों का गुस्‍सा पशुपति कुमार पारस पर जमकर फूट रहा है। 

loksabha election banner

चाचा पशुपति कुमार पारस बनाम भतीजे चिराग पासवान विवाद में राजनेता से लेकर प्रखंड स्‍तर तक के कार्यकर्ता बयान देने से नहीं चूक रहे। मालूम हो कि लोजपा के पांच सांसदों ने समर्थन देकर पशुपति कुमार पारस को अपना नेता चुन लिया। चिराग पासवान को संसदीय दल का नेता मानने से इन्‍कार कर दिया। पारस ने कहा कि पार्टी को बचाने के लिए ये जरूरी था। सांसदों के फैसले के बाद चिराग चाचा से मिलने के लिए उनके घर पर जमे रहे, लेकिन बैरंग लौटना पड़ा।

इधर, नई चर्चा है कि पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष दोनों ही कुर्सी पर पशुपति कुमार पारस को बैठाने की तैयारी चल रही है। बिहार के कुछ कार्यकर्ता इसके खिलाफ हैं। बारूण के उप प्रमुख प्रतिनिधि सह लोजपा पूर्व प्रत्‍याशी नवीनगर विधानसभा विजय कुमार सिंह ने कहा कि पशुपति कुमार पारस की नापाक साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे।

विजय कुमार सिंह ने कहा कि सूचना मिली कि पशुपति कुमार पारस व अन्य सांसद पटना में जल्द ही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में चिराग़ पासवान की जगह पशुपति कुमार पारस को राष्ट्रीय अध्यक्ष और संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया जाने की संभावना है। इसके लिए कार्यकारिणी के सदस्यों से संपर्क साधा जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो लोजपा के लिए संकट का विषय है। अपने युवा सम्राट चिराग पासवान पर भरोसा है कि पशुपति कुमार पारस के विचार को नाकाम हासिल कर देंगे।

लोजपा नेता विजय कुमार सिंह ने यह भी कहा कि सांसद टूटने से क्या होगा? बिहार की जनता चिराग पासवान के साथ है। हमलोग चिराग पासवान के साथ हैं। युवा चिराग पासवान के हैं। हमलोग नया सांसद बना लेंगे। पार्टी को तोड़ने वालों को कभी भी जनता माफ नहीं करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.