मायके आई विवाहिता को अकेला पाकर गांव के युवक ने किया गंदा काम, नवादा के रजौली की घटना
रजौली थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके आई विवाहिता के साथ पड़ोस के एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना 10 मई की है। इस बाबत पीड़िता ने मंगलवार शाम प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
रजौली (नवादा), संवाद सहयोगी। मायके में रह रही विवाहिता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़िता ने इसकी मंगलवार शाम इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गांव के ही सोनू कुमार नामक युवक को आरोपित किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जाएगी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सारी बातें गांव के लोग जानते हैं।
दोपहर में अकेला पाकर घर में घुस गया आरोपित
प्राथमिकी के अनुसार घटना दो दिन पहले की है।पीड़िता ने बताया है कि वह 15 दिनों से अपने मायके में रह रही थी। इन दिनों भाई बीमार था तो माता-पिता उसे लेकर इलाज कराने चले गए। इस कारण 10 मई को दिन में वह अकेली थी। इसी दौरान करीब एक बजे दिन में गांव के ही सकिंद्र यादव का 20 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार वहांं पहुंच गया। अकेला पाकर सोनू घर में घुस गया और उसका हाथ-पैर बांध दिया। शोर न मचा सके इस कारण मुंह भी बांध दिया। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया।
चाची ने पकड़ा आरोपित को और कमरे में किया बंद
संयोग इसी समय उसकी चाची वहां पहुंच गई। यह देखकर सोनू ने भागने का प्रयास किया। लेकिन चाची ने उसे पकड़ लिया और एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद गांव वालों को सूचना दी गई। तब आरोपित के माता-पिता व अन्य लोग पहुंचे। लेकिन गांव के लोगों की मौजूदगी में सोनू के परिवार के लोगों ने जबरन कमरा खोला और उसे निकाल कर ले गए। मामले को दबाने का दबाव दिया जा रहा था। लेकिन किसी तरह हिम्मत कर वह दूसरे दिन थाने पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराई। रजौली थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर बताया जाता है कि घटना के बाद आरोपित फरार हो गयाा है।