अधिवेशन में आर्थिक मंदी से बेरोजगारी तक पर मंथन
जागरण संवाददाता बोधगया
गया । पंजाब नेशनल बैंक कर्मचारी संघ का त्रिवार्षिक अधिवेशन का आयोजन रविवार को एक निजी होटल में कयिा गया। अधिवेशन का उद्घाटन एनसीबीई के महासचिव एनसी बेदालिश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संघ के उप महासचिव अंजली कुमार सिंह ने बताया कि यह संघ का 12 वा अधिवेशन है। इसमें बैंक के कर्मचारियों की समस्या से लेकर आर्थिक मंदी के कारण बेरोजगारी की स्थिति पर सत्र में मंथन किया जाएगा। इस अधवेशन में बिहार के अन्य जिलों से प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। महासचिव ने कहा कि सरकार अपने सभी कार्यक्रमों को बैंकों के माध्यम से करती है। कर्मचारियों की जायज मागों की बात आने पर टालमटोल की नीति अपनाती है। ऐसे कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी बैंकों का एक दूसरे में मर्ज किया जा रहा है और निजी बैंकों को लाइसेंस देकर महिमामंडित किया जा रहा है। सरकार सरकारी बैंकों की भाति ही निजी बैंकों में भी जनधन खाता खुलवाने का आदेश जारी करे। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमे विनोद कुमार सिंह को अध्यक्ष व करुणा निधान को महासचिव चुना गया। गया मंडल के अध्यक्ष के लिए राज कुमार व उप महासचिव पद पर अंजनी कुमार सिंह को चुना गया।