Move to Jagran APP

हास्टल में चल रही शराब पार्टी पर पुलिस ने फेरा पानी, जानें रोहतास के छात्रों की कहानी

रोहतास जिला पुलिस ने शुक्रवार की देर रात जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय परिसर में बने हास्टल में छापेमारी कर शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में फजलगंज निवासी हरेन्द्र सिंह और संजय कुमार बताए जा रहे हैं।

By Prashant KumarEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 08:09 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 08:09 PM (IST)
हास्टल में चल रही शराब पार्टी पर पुलिस ने फेरा पानी, जानें रोहतास के छात्रों की कहानी
हास्‍टल में शराब पार्टी करते दो गिरफ्तार। जागरण आर्काइव।

जागरण संवाददाता, सासाराम। रोहतास जिला पुलिस ने शुक्रवार की देर रात जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय परिसर में बने हास्टल में छापेमारी कर शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में फजलगंज निवासी हरेन्द्र सिंह और संजय कुमार बताए जा रहे हैं। हालांकि, उक्त दोनों व्यक्ति का शिक्षा विभाग से कोई संबंध नहीं है। पुलिस ने इनके अलावा अन्य चार लोगों को हिरासत में लेकर थाना लाई थी, लेकिन अन्य के शराब का सेवन नहीं करने की पुष्टि होने के कारण उनको छोड़ दिया गया। सासाराम नगर थाना के सब इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली की उक्त दोनों लोग कार्यालय परिसर के खाली पड़े हास्टल में बैठकर शराब पार्टी कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एक लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। हालांकि कोरोना को देखते हुए वर्तमान में एक भी बच्चे नहीं रह रहे है। आसपास के लोगों की मानें तो कार्यालय परिसर में रात्रि प्रहरी के नहीं रहने से हर रोज यहां पर देर रात असामाजिक तत्व के लोगों का जमावड़ा लगता है। ये लोग हर रोज यहां पर नशा करने के लिए इकठ्ठा होते हैं।

prime article banner

शराब बरामद, चार गिरफ्तार

सासाराम : रोहतास पुलिस ने शनिवार को अलग अलग थाना क्षेत्रों से छापेमारी कर 56 लीटर देसी व 51 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 37 सौ लीटर महुआ पास नष्ट किया गया है। जानकारी देते हुए एसपी आशीष भारती ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।उन्होंने कहा की जिले में पूर्ण शराबबंदी को ले लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई चलती रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.