यहाँ पुलिस भी खाती है अपराधियों से भय, हथियारों से लैस बदमाश घुमते रहते दिन रात, एक माह में चार की हत्या से मानपुर के लोग भयभीत
मानपुर में बदमाशों का राज कायम हो गया है। वे हथियार लिए दिन-रात घूमते रहते। इनका विरोध करने का कोई दुस्साहस नहीं करता। पुलिस वाले भी भय खाते हैं। यहां बदमाशों का मनोबल इतना बढ़ गया कि एक माह में चार लोगों की हत्या गोली दागकर कर दी।
जागरण संवाददाता, गया: मानपुर में बदमाशों का राज कायम हो गया है। वे हथियार लिए दिन-रात घूमते रहते। इनका विरोध करने का कोई दुस्साहस नहीं करता। आम लोगों की बात क्या करें, पुलिस वाले भी भय खाते हैं। यहां बदमाशों का मनोबल इतना बढ़ गया कि एक माह में चार लोगों की हत्या गोली दागकर कर दी। लेकिन मुफस्सिल पुलिस अभी तक किसी बदमाश को गिरफ्तार करने में कामयाब नहीं हुई।
पहली वारदात नौ जून को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलहंटी के किसान किशोरी यादव की हत्या बदमाशों ने गोली मार के विसार पहाड़ के समीप दिनदहाड़े कर दी थी। किसान अपनी बेटी के घर टनकुप्पा से लोट रहे थे। किसान की हत्या जमीन विवाद के वजह होने की बात सामने बताई जा रही है। लेकिन हकीकत सामने नहीं आई।
दूसरी वारदात 24 जून को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेहता पेट्रोल पंप से खाजहापुर जाने वाले मार्ग में ओवरब्रिज पर बदमाशों ने बाइक से जा रहे एक युवक की हत्या गोली मार के कर दिया। जिसकी पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाला बबलू वर्मा के रूप में हुई। मृतक अपराधी प्रवृत्ति का युवक था। इसके विरोध में कई थाना में मामला दर्ज होने की बात पुलिस द्वारा बताई गई। लेकिन हत्या किसने की इसका खुलासा पुलिस वाले नहीं कर सके हैं।
तीसरा वारदात 27 जून को मुफस्सिल थाना के अबगिला मोहल्ले में एक युवक की मौत गोली लगने से हो गई। जिसका पहचान इसी मोहल्ले के मो. बब्लू के रूप में हुई। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल और खोखा बरामद की। पुलिस इसे संदेहात्मक मौत बताकर छानबीन में जुट गई।
चौथी वारदात 29 जून की रात मानपुर -फतेहपुर रोड़ में एक निजी विद्यालय के समीप एक युवक की हत्या गोली मारके कर दिया गया। जिसकी पहचान लखनपुर गांव के हर्ष राज उर्फ भोला के रूप में हुआ। युवक की हत्या प्रेम-प्रसंग में होने की बात बताई जा रही है। लेकिन हत्या करने वाले बदमाशों तक पुलिस पहुंचने में कामयाब नहीं हुई।
पुलिस नहीं करती पेट्रोलिंगजन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार कन्हैया का कहना कि मुफस्सिल पुलिस बदमाशों पर लगाम कसने में कामयाब नहीं हो रही है। यहां बदमाश प्रतिदिन घटना का अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी है। मुफ्फसिल पुलिस पेट्रोलिंग नहीं करती जिसके कारण बदमाशों का मनोबल काफी बढ़ गया है।
पुलिस थाना से निकलती भी तो अपने मकसद से। आम पब्लिकों का विश्वास पुलिस वाले से बिल्कुल समाप्त हो गया है। अगर जिला पुलिस प्रशासन बदमाशों पर लगाम नहीं कसी तो आंदोलन शुरू की जाएगी।
क्या कहते अधिकारी
बदमाशों पर लगाम कसने में तनिक भी कोताही नहीं बरत रही है। घटना के अंजाम देने वाले एक भी बदमाश बक्से नहीं जाएंगे। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है।
घुरन म़डल, डीएसपी, वजीरगंज कैंप