Move to Jagran APP

Gaya: गौरवशाली रहा बिहार के खरवार राजवंश का इतिहास, चार सौ वर्ष तक रहा शासन, जानें कैसे करते थे राज

खरवार राजवंश का इतिहास गौरवशाली रहा है। विभिन्न स्थानों से प्राप्त शिलालेखों को सहेजकर उस राजवंश के इतिहास को संजोया जा सकता है। रिपोर्ट पढ़कर मिलेगी बिहार के इतिहास की पूरी जानकारी प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्‍यर्थियों के लिए भी है खास...

By Prashant KumarEdited By: Published: Thu, 01 Jul 2021 02:33 PM (IST)Updated: Thu, 01 Jul 2021 02:33 PM (IST)
Gaya: गौरवशाली रहा बिहार के खरवार राजवंश का इतिहास, चार सौ वर्ष तक रहा शासन, जानें कैसे करते थे राज
खरवार राजवंश के शिलालेख की तस्‍वीर। जागरण आर्काइव।

जागरण संवाददाता, गया। रोहतास के खरवार राजवंश का दबदबा मध्यकाल में काफी प्रसिद्ध रहा है। 12वीं से 16वीं सदी यानि चार सौ वर्ष तक तक इस राजवंश ने बिहार के एक बड़े भूभाग पर अपना राज्य स्थापित किया। इस राजवंश में प्रताप धवल देव ऐसे देदीप्यमान नक्षत्र की भांति उदीयमान हुए कि उनकी कीर्ति दूर-दूर तक फैल गई। कन्नौज के गहड़वाल शासनकाल में ये पहले नायक हुए और बाद में  महानायक की पदवी प्राप्त की। इसकी पुष्टि प्रताप धवल देव द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर कई लिखवाए गए शिलालेखों से भी होती है।

loksabha election banner

अभी जमींदोज हैं कई शिलालेख

इनका पहला शिलालेख है, तुतला भवानी या तुतराही शिलालेख। इसके कुछ अंशों को अंग्रेजी काल में पढ़ा गया था। हालांकि यहां के संपूर्ण शिलालेख अभी तक अपठित हैं, जिसके कारण हैं इनका मंदिर में दब जाना। प्रताप धवल देव का दूसरा शिलालेख मिला है ,तिलौथू प्रखंड के फुलवरिया में। इसकी खोज प्रोफेसर किल्हार्न ने की थी, ङ्क्षकतु सुनिश्चित स्थान न बता पाने के चलते इसे गुम मान लिया गया था। फुलवरिया शिलालेख की खोज 2010 में दोबारा शोध अन्वेषक डा. श्याम सुंदर तिवारी ने की और इसे पढ़ा था।

साहस धवल ने फैलाई कीर्ति

इस राजवंश में साहस धवल देव सर्व प्रसिद्ध राजा हुए। उन्होंने महानृपति की उपाधि सर्वप्रथम धारण की। साहस धवल देव, महानायक प्रताप धवल देव के तीसरे पुत्र थे। साहस धवल देव के पुत्रों-पौत्रों के शिलालेख तथा ताम्रपत्र पहले मिल चुके हैं । शोध अन्वेषणण के दौरान साहस धवल देव के बड़े पुत्र विक्रम धवल देव के बांदू शिलालेख प्राप्त हुआ है।

विक्रम धवल देव का एक ताम्रपत्र पहले मिला है। इसके अतिरिक्त एक और ताम्रपत्र है, जो विक्रम धवल देव द्वितीय का है। साहस धवल देव का ताम्रपत्र पहली बार शिवसागर प्रखंड के अदमापुर से मिला। यह एक भूमिदान अभिलेख है।खरवार राजवंश की प्रसिद्धि अंग्रेजी काल में भी बनी रही। इस राजवंश की शाखाएं पलामू के सोनपुरा से लेकर रामगढ़ तक फैली हुई हैं, जहां उनके वंशज मौजूद हैं।

कहते हैं शोध अन्वेषक

पटना के केपी जायसवाल शोध संस्थान के पूर्व शोध अन्‍वेषक डॉ. श्‍याम सुंदर तिवारी ने कहा कि खरवार राजवंश का इतिहास गौरवशाली रहा है। विभिन्न स्थानों से प्राप्त शिलालेखों को सहेजकर उस राजवंश के इतिहास को संजोया जा सकता है। 2019 में कैमूर पहाड़ी में इनके दो और छोटे शिलालेखों की हमनें खोज की थी। जपला में भी इनकी माता राल्हा देवी का भी शिलालेख है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.